1 पर 4 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, 8% स्टॉक का भाव
Bonus Share: शेयर बाजार में आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को Authum Investment & Infrastructure के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। एक्स डेट पर इस स्टॉक की जमकर खरीदारी हो रही है। जिसकी वजह से स्टॉक का भाव 52 वीक हाई पर पहुंच गया है।
Bonus Share: शेयर बाजार में आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को Authum Investment & Infrastructure के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। एक्स डेट पर इस स्टॉक की जमकर खरीदारी हो रही है। जिसकी वजह से स्टॉक का भाव 52 वीक हाई पर पहुंच गया है। बता दें, कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया है।
मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Authum Investment & Infrastructure ने बताया था कि 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 13 जनवरी की तारीख यानी आज रिकॉर्ड डेट तय किया है। आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का फायदा होगा। बता दें, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है।
रिकॉर्ड डेट क्या है?
शेयर बाजार में रिकॉर्ड डेट वह तारीख है जिसके आधार पर निवेशकों की पात्रता देखी जाती है। आज जिन निवेशकों का रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही इस बोनस शेयर का लाभ होगा। बोनस शेयर हो या अन्य कुछ भी रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले इसे खरीदना होता है।
52 वीक हाई पर पहुंचा Authum Investment & Infrastructure का शेयर
बीएसई में आज स्टॉक 644.60 रुपये के लेवल पर खुला था। 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद यह स्टॉक बीएसई में 678.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का शेयर बाजार में 52 वीक हाई है। बता दें, इस बोनस शेयर देने वाली कंपनी का 52 वीक लो लेवल 266.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 57216 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में प्रदर्शन की बात करें तो 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 28 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 1 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 93 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने शेयर बाजार में पोजीशनल निवेशकों को 20834 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




