अपने ही शेयर खरीदेगी दिग्गज कंपनी, 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव
दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है। इस कंपनी के शेयर की बात करें तो 1367.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1401 रुपये पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया।

अगर पोर्टफोलियो में दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है। इसके तहत, कंपनी अपने शेयर प्रीमियम भाव पर निवेशकों से खरीदेगी। इस खबर के बीच अरबिंदो फार्मा के शेयर रॉकेट की तरह बढ़े और इसका भाव 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। आइए शेयर बायबैक की डिटेल जान लेते हैं।
बायबैक की डिटेल क्या है?
अरबिंदो फार्मा लिमिटेड ने 800 करोड़ रुपये की शेयर बायबैक पेशकश 23 अप्रैल को लाएगी। कंपनी ने बताया कि बायबैक पेशकश की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी। इससे पहले छह अप्रैल को कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 54,23,728 पूर्ण चुकता शेयर की बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इन्हें 1,475 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 800 करोड़ रुपये तक की राशि में ऑफर रूट के माध्यम से आनुपातिक आधार पर खरीदा जाएगा। बता दें कि अभी शेयर की कीमत 1400 रुपये के नीचे है।
ऑफर के तहत कंपनी तय कीमत पर सीमित अवधि के लिए शेयरधारकों से उनके शेयर वापस खरीदने का प्रस्ताव देती है। कंपनी ने बायबैक में भाग लेने के पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए 17 अप्रैल को रिकॉर्ड तिथि तय की है। बायबैक का साइज 31 मार्च 2025 तक के कंपनी के सिंगल ऑडिट और फाइनेंशियल डिटेल के अनुसार क्रमशः टोटल-पेडअप शेयर कैपिटल और फ्री रिपॉजिटरी (सिक्योरिटीज प्रीमियम सहित) के 3.93 प्रतिशत और 2.62 प्रतिशत के बराबर है।
शेयरधारकों को लिखे पत्र में अरबिंदो फार्मा ने कहा कि शेयर बायबैक से शेयरधारकों को लाभ पहुंचाने और उन्हें बेहतर रिटर्न देने में मदद मिलेगी। साथ ही समय के साथ प्रति शेयर आय और अन्य प्रमुख अनुपात जैसे नेटवर्थ पर रिटर्न एवं परिसंपत्तियों पर रिटर्न में सुधार होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि इस बायबैक से नियंत्रण में कोई बदलाव नहीं होगा और न ही कंपनी की मौजूदा मैनेजमेंट स्ट्रक्चर पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा।
शेयर का परफॉर्मेंस
अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 1367.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1401 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। पिछले साल सितंबर में शेयर 1,017 रुपये के निचले स्तर तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।
कंपनी को इस प्रोडक्ट की मिली मंजूरी
हाल ही में अरबिंदो फार्मा ने घोषणा की है कि उसे US फूड्स एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से डेक्सट्रोमेथोरफान पोलिस्टिरेक्स एक्सटेंडेड-रिलीज ओरल सस्पेंशन, 30 mg/5 mL (OTC) के लिए मंजूरी मिल गई है। यह प्रोडक्ट गले और श्वास नली में हल्की जलन के कारण होने वाली खांसी से कुछ समय के लिए राहत देने के लिए है। इससे नींद आने में आसानी होती है। अरबिंदो फार्मा ने बताया कि इस प्रोडक्ट का निर्माण उसकी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी, APL हेल्थकेयर की यूनिट IV में किया जाएगा और इसके FY27 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

