9% चढ़ गया शेयर, इस खबर का असर, 2185% का दे चुका है रिटर्न

Feb 18, 2026 09:05 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Aurionpro Solutions Share: ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 9% से ज्यादा उछलकर 1020 रुपये तक पहुंच गए, जबकि पिछले सत्र में यह 933.65 रुपये पर बंद हुए थे।

9% चढ़ गया शेयर, इस खबर का असर, 2185% का दे चुका है रिटर्न

Aurionpro Solutions Share: ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 9% से ज्यादा उछलकर 1020 रुपये तक पहुंच गए, जबकि पिछले सत्र में यह 933.65 रुपये पर बंद हुए थे। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 5388 करोड़ रुपये हो गया। ट्रेडिंग के दौरान लगभग 0.65 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ और कुल कारोबार 6.42 करोड़ रुपये का रहा। दिलचस्प बात यह है कि यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले तीन साल में 432% और पांच साल में 2185% तक का शानदार रिटर्न दे चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

शेयरों में तेजी की वजह

शेयरों में आई इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। औरियनप्रो को एक प्रतिष्ठित वैश्विक डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट मुंबई में एक ब्राउनफील्ड डेटा सेंटर सुविधा के डिजाइन और एग्जीक्यूशन से जुड़ा है। खास बात यह है कि यह काम एक पहले से चालू (लाइव) ऑपरेशनल कैंपस के अंदर किया जाएगा, यानी काम के दौरान मौजूदा सेवाएं बाधित नहीं होंगी। कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्लोबल कोलोकेशन स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार करना है।

क्या है डिटेल

इस ऑर्डर के तहत कंपनी इंजीनियरिंग, डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, इंटीग्रेटेड टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसी पूरी सर्विस चेन संभालेगी। कंपनी का कहना है कि यह डील अगले तीन तिमाहियों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। हाल ही में कंपनी को एक बड़े बैंक से भी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। लगातार मिल रहे इन ऑर्डर्स से साफ है कि बैंकिंग सेक्टर और ग्लोबल डेटा सेंटर ऑपरेटर्स दोनों ही कंपनी की डिलीवरी क्षमता पर भरोसा जता रहे हैं।

कंपनी के एंटरप्राइज बिजनेस हेड भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि यह जीत औरियनप्रो की एंड-टू-एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एग्जीक्यूशन क्षमता को साबित करती है। उनके मुताबिक भारत का डेटा सेंटर बाजार इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाइपरस्केलर कंपनियों का विस्तार, AI वर्कलोड की बढ़ती जरूरत और डेटा संप्रभुता से जुड़े सरकारी नियमों के चलते देश में मिशन-क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अनुभवी और भरोसेमंद पार्टनर्स की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।

औरियनप्रो सॉल्यूशंस एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो बैंकिंग, पेमेंट्स, मोबिलिटी और सरकारी सेक्टर को सेवाएं देती है। कंपनी अलग-अलग टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस को एक प्लेटफॉर्म के तहत जोड़कर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करती है। डेटा सेंटर जैसे हाई-टेक और मिशन-क्रिटिकल प्रोजेक्ट्स में लगातार मिल रही कामयाबी से साफ है कि कंपनी खुद को तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट में मजबूत खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर रही है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि आने वाले तिमाहियों में कंपनी इन बड़े ऑर्डर्स को कितनी कुशलता से पूरा करती है और उसका असर उसके वित्तीय नतीजों में कितना दिखता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,