Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Atul Auto Share rallied around 13 Percent today crossed 500 rupee vijay kedia holds over 50 lakh share
करीब दोगुना हुआ मुनाफा, 500 रुपये के पार पहुंचा शेयर, विजय केडिया के पास 50 लाख से ज्यादा शेयर

करीब दोगुना हुआ मुनाफा, 500 रुपये के पार पहुंचा शेयर, विजय केडिया के पास 50 लाख से ज्यादा शेयर

संक्षेप:

अतुल ऑटो के शेयर सोमवार को BSE में करीब 13% उछलकर 504 रुपये पर पहुंच गए हैं। अतुल ऑटो का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में करीब दोगुना बढ़ा है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का अतुल ऑटो पर बड़ा दांव है।

Feb 09, 2026 12:26 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयर रॉकेट बन गए हैं। अतुल ऑटो के शेयर सोमवार को BSE में करीब 13 पर्सेंट की तेजी के साथ 504 रुपये पर पहुंच गए हैं। अतुल ऑटो का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में करीब दोगुना बढ़ा है, शानदार वित्तीय नतीजों के बाद ही कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी अतुल ऑटो पर बड़ा दांव है। केडिया के पास अतुल ऑटो के 50 लाख से ज्यादा शेयर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

98% बढ़ा है अतुल ऑटो का मुनाफा
अतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 98.06 पर्सेंट बढ़कर 15.35 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में अतुल ऑटो का मुनाफा 7.75 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अतुल ऑटो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.39 पर्सेंट बढ़कर 230.86 करोड़ रुपये रहा है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 20.02 करोड़ रुपये रहा है। टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का मुनाफा 100.60 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले साल की समान अवधि में टैक्स चुकाने से पहले कंपनी का मुनाफा 9.98 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:ज्वैलरी कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 11% से ज्यादा उछल गया दाम, 90% बढ़ा है मुनाफा

विजय केडिया का कंपनी पर बड़ा दांव
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया का अतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में अतुल ऑटो लिमिटेड के 50,50,505 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 18.20 पर्सेंट है। विजय केडिया की इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास भी अतुल ऑटो के 7,51,512 शेयर हैं। केडिया सिक्योरिटीज की अतुल ऑटो में 2.71 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही तक का है। पिछले पांच साल में अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों में 173 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अतुल ऑटो लिमिटेड दिग्गज थ्री-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी के पास थ्री-व्हीलर प्रॉडक्ट्स की कंप्लीट रेंज है, जिसमें डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और इलेक्ट्रिक शामिल हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,