मार्केट में भूचाल के बीच रॉकेट बना यह शेयर, विजय केडिया के पास हैं 5000000 से ज्यादा शेयर
मार्केट में भूचाल के बीच अतुल ऑटो के शेयर सोमवार को NSE में इंट्राडे के दौरान 15% से अधिक की तेजी के साथ 522.65 रुपये पर पहुंच गए। दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में कंपनी के 50 लाख से ज्यादा शेयर हैं।

कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। मार्केट में भूचाल के बीच अतुल ऑटो के शेयर सोमवार को NSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 522.65 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में अतुल ऑटो के शेयर 11 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 485.05 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक विजय किशनलाल केडिया का अतुल ऑटो पर बड़ा दांव है। केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में कंपनी के 50 लाख से ज्यादा शेयर हैं।
182% से ज्यादा चढ़ गए हैं अतुल ऑटो के शेयर
अतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) के शेयर पिछले 5 साल में 182 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 170.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर सोमवार को NSE में 485.05 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 153 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयर 1 पर्सेंट से कुछ ज्यादा ही चढ़े हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 18 पर्सेंट की तेजी आई है। अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 554 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 380.05 रुपये है।
अतुल ऑटो पर विजय केडिया का बड़ा दांव
दिग्गज निवेशक विजय केडिया का अतुल ऑटो लिमिटेड पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में अतुल ऑटो के 50,50,505 शेयर हैं। कंपनी में विजय केडिया की 18.20 पर्सेंट हिस्सेदारी है। इसके अलावा, विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए भी अतुल ऑटो में निवेश कर रखा है। केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास अतुल ऑटो के 7,51,512 शेयर हैं। कंपनी में केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की 2.71 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
अतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2012 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। अतुल ऑटो अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 2 टुकड़े में बांटा है। कंपनी ने सितंबर 2014 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


