Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ashok Leyland share surged over 5 percent today crossed 150 rupee company declared dividend
नई ऊंचाई पर अशोक लीलैंड के शेयर, 150 रुपये के पार दाम, कंपनी ने किया है डिविडेंड का ऐलान

नई ऊंचाई पर अशोक लीलैंड के शेयर, 150 रुपये के पार दाम, कंपनी ने किया है डिविडेंड का ऐलान

संक्षेप:

अशोक लीलैंड के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को गजब की तेजी आई है। अशोक लीलैंड के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 151.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

Nov 13, 2025 01:29 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अशोक लीलैंड के शेयरों में गुरुवार को गजब की तेजी आई है। कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अशोक लीलैंड के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 151.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। पिछले 7 महीने में कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में अशोक लीलैंड का स्टैंडअलोन मुनाफा 771.06 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 770.10 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिविडेंड का ऐलान
अशोक लीलैंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी इस अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 11 दिसंबर 2025 को या उससे पहले कर देगी। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में अशोक लीलैंड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.3 पर्सेंट बढ़कर 9588.18 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 8768.83 करोड़ रुपये था। ऑपरेशनल लेवल पर कंपनी का इबिट्डा 14.2 पर्सेंट बढ़कर 1162 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, इबिट्डा मार्जिन सुधार के साथ 12 पर्सेंट पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:दो दिन में ही 100 रुपये से 153 रुपये के पार, धमाल मचाए हैं Groww के शेयर

नोमुरा ने अशोक लीलैंड के शेयरों को दिया 174 रुपये का टारगेट
विदेशी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। नोमुरा ने अशोक लीलैंड के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 174 रुपये का टारगेट दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने अशोक लीलैंड के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है। मॉर्गन स्टैनली ने कंपनी के शेयरों के लिए 160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। HSBC ने कंपनी के शेयरों के लिए होल्ड रेटिंग दी है और 145 रुपये का टारगेट दिया है। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।