2025 का साल इस ऑटो स्टॉक के लिए रहा शानदार, 59% की तेजी, कीमत ₹200 से कम
Ashok Leyland Ltd Share Price: आज सोमवार को ऑटो स्टॉक अशोक लेलैंड के शेयरों में 2 प्रतिशत तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयर बीएसई में 177.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इससे पहले अशोक लेलैंड के शेयर 174.25 रुपये के लेवल पर खुले थे।

Ashok Leyland Ltd Share Price: आज सोमवार को ऑटो स्टॉक अशोक लेलैंड के शेयरों में 2 प्रतिशत तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयर बीएसई में 177.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इससे पहले अशोक लेलैंड के शेयर 174.25 रुपये के लेवल पर खुले थे। बता दें, शेयरों के प्रदर्शन के लिहाज के अशोक लेलैंड के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। पिछले 10 सालों में यह अबतक का सबसे बेहतक साल कंपनी के निवेशकों के लिए साबित हुआ है। इस ऑटो स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।
1 साल में 63% की तेजी
अशोक लेलैंड के शेयरों की कीमतों में बीते तीन महीने के दौरान 27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2025 में यह ऑटो स्टॉक 59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, अशोक लेलैंड के शेयरों में एक साल 63 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
2 साल में यह ऑटो स्टॉक 106 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, 3 साल में अशोक लेलैंड के शेयरों की कीमतों में 148 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 287 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल में ऑटो स्टॉक का भाव 300 प्रतिशत चढ़ा है।
एक्सपर्ट ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने 196 रुपये का टारगेट प्राइस अशोक लेलैंड के शेयरों के लिए रखा है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से BUY टैग दिया गया है। बता दें, इससे पहले ब्रोकरेज हाउस ने 176 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था।
इसी साल बोनस शेयर कंपनी ने दिया
2025 में ही अशोक लेलैंड की तरफ से बोनस शेयर बांटा गया। कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया है। नवंबर के महीने में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। जिसके बाद योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड मिला था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




