Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ashok Leyland Ltd Share Price in focus on monday after this big news came out
कंपनी के पास है 1937 बस का ऑर्डर, अब आई एक बड़ी खबर, शेयरों का भाव ₹150 से कम

कंपनी के पास है 1937 बस का ऑर्डर, अब आई एक बड़ी खबर, शेयरों का भाव ₹150 से कम

संक्षेप:

Ashok Leyland Ltd Share Price: कॉमर्शियल गाडियों की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अक्टूबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 17,820 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 15,310 यूनिट्स बेची थीं।

Sun, 2 Nov 2025 12:48 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ashok Leyland Ltd Share Price: कॉमर्शियल गाडियों की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अक्टूबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 17,820 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 15,310 यूनिट्स बेची थीं। अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 16,314 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2024 में 14,067 इकाई थीं। कंपनी में कहा गया कि अक्टूबर 2025 में घरेलू बाजार में मध्यम और भारी गाडियों की बिक्री 9,611 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 8,437 इकाई थी। इसके बिजनेस अपडेट के सामने आने के बाद अब सोमवार को शेयर फोकस में रहेंगे। बता दें, इसी साल कंपनी ने बोनस शेयर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 130 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, कल है बड़ा दिन

इसी साल बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

अशोक लेलैंड लिमिटेड के शेयर इसी साल जुलाई के महीने में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। कंपनी मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। कंपनी एक शेयर पर 4.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन

शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर स्टॉक 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 141.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को अबतक करीब 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में अशोक लेलैंड के शेयरों का भाव करीब 36 प्रतिशत चढ़ा है। 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 258 प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:LG नहीं, Lenskart का हाल टाटा कैपिटल जैसा ना हो जाए, GMP रहा डरा

कंपनी को मिला है 1937 बस का ऑर्डर

अशोक लेलैंड को तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट से 1937 बस का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 13 जुलाई को मिला था। अशोक लेलैंड को बीएस-6 डीजल गाड़ी बनाने का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 668.76 करोड़ रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।