Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ashish Kacholia Portfolio Stock surges 20 percent upper circuit share price 35 rupees
निवेशक के 50 शेयर बढ़कर 500 हो गए, लगा 20% का अपर सर्किट, ₹35 पर आ गया भाव

निवेशक के 50 शेयर बढ़कर 500 हो गए, लगा 20% का अपर सर्किट, ₹35 पर आ गया भाव

संक्षेप:

यह लगातार दूसरा सेशन था जब इस शेयर में जोरदार उछाल दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में शेयर की कीमत 44% तक बढ़ चुकी है। 5 साल में कंपनी के शेयर ने 917% रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल में 1204% का शानदार मुनाफा दे चुका है।

Mon, 3 Nov 2025 05:58 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ashish Kacholia Portfolio Stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd) के शेयरों में सोमवार, 3 नवंबर को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी का शेयर 20% के ऊपरी सर्किट पर पहुंचकर ₹35.76 के भाव पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा सेशन था जब इस शेयर में जोरदार उछाल दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में शेयर की कीमत 44% तक बढ़ चुकी है। 5 साल में कंपनी के शेयर ने 917% रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल में 1204% का शानदार मुनाफा दे चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

4 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

बता दें कि कंपनी के शेयरों में यह तेजी बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट के बाद आई है। रिकॉर्ड डेट 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को तय की गई थी। सोमवार को कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयरों के आवंटन की आधिकारिक घोषणा की।

91.66 करोड़ बोनस शेयर किए अलॉट

कंपनी ने जानकारी दी कि बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले 91,66,00,720 बोनस इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। ये शेयर 4:1 के रेशियो में जारी किए गए हैं, यानी हर एक शेयर पर चार बोनस शेयर। बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए योग्य निवेशक वही माने गए जिनके नाम 31 अक्टूबर 2025 तक कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज थे। चूंकि भारतीय शेयर बाजार में अब T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है, इसलिए जो निवेशक 30 अक्टूबर तक शेयर खरीद चुके थे, वही इन कॉर्पोरेट एक्शन्स के हकदार बने।

शेयर स्प्लिट और बोनस का असर

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट से पहले कंपनी के 50 शेयर थे, तो बोनस और स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास कुल 500 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, शेयरों की संख्या बढ़ने के साथ प्रति शेयर कीमत घट जाएगी, जिससे कुल निवेश मूल्य समान रहेगा। इसका उद्देश्य शेयर को रिटेल निवेशकों के लिए अधिक सुलभ बनाना है।

आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, आशीष कचोलिया के पास 30,00,568 शेयर हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 2.62% है। कचोलिया अपने मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक चयन के लिए जाने जाते हैं और कंपनी उनके सबसे सफल निवेशों में से एक रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।