Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Ashish Kacholia Portfolio Stock Fineotex Chemical share under 25 rupees tomorrow will focus
आशीष कचोलिया के पास हैं 3 करोड़ से ज्यादा शेयर, ₹22 है भाव, अब कंपनी का बड़ा ऐलान

आशीष कचोलिया के पास हैं 3 करोड़ से ज्यादा शेयर, ₹22 है भाव, अब कंपनी का बड़ा ऐलान

संक्षेप:

कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। फिनोटेक्स केमिकल्स के मुताबिक, ये शेयर नॉन-प्रमोटर कैटेगरी के निवेशकों को प्रेफरेंशियल बेसिस पर दिए गए हैं, जिससे कंपनी के इक्विटी स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिलेगा।

Jan 18, 2026 05:54 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ashish Kacholia Portfolio Stock: फिनोटेक्स केमिकल्स (Fineotex Chemical) के शेयर सोमवार, 19 जनवरी 2026 को शेयर बाजार के निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इसकी वजह है कंपनी के बोर्ड का बड़ा फैसला, जिसमें 50 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी गई है। यह आवंटन पहले जारी किए गए शेयर वारंट्स के कन्वर्ज़न के बाद किया गया है। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी है। फिनोटेक्स केमिकल्स के मुताबिक, ये शेयर नॉन-प्रमोटर कैटेगरी के निवेशकों को प्रेफरेंशियल बेसिस पर दिए गए हैं, जिससे कंपनी के इक्विटी स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने बताया कि 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 50 लाख इक्विटी शेयर ₹38.74 प्रति शेयर की कीमत पर अलॉट किए गए हैं। यह अलॉटमेंट 5 लाख वारंट्स के कन्वर्ज़न के बाद हुआ है, जिन्हें पहले ₹387.40 प्रति वारंट के भाव पर जारी किया गया था। NSE को दी गई फाइलिंग में फिनोटेक्स केमिकल्स ने कहा कि वारंट होल्डर्स से ₹14.52 करोड़ की शेष राशि मिलने के बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई। यह कदम कंपनी की फंड रेजिंग और भविष्य की ग्रोथ योजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

आशीष कचोलिया की भी हिस्सेदारी

इस खबर के साथ ही निवेशकों की नजर दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी पर भी है। NSE के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, 21 नवंबर 2025 तक आशीष कचोलिया के पास फिनोटेक्स केमिकल्स के 3,00,05,680 शेयर हैं, यानी 3 करोड़ से ज्यादा शेयर। यह कंपनी में 2.59% हिस्सेदारी के बराबर है। आशीष कचोलिया को शेयर बाजार का अनुभवी निवेशक माना जाता है, इसलिए उनके पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक्स पर बाजार खास नजर रखता है।

कंपनी के शेयरों के हाल

शेयर प्राइस की बात करें तो शुक्रवार को फिनोटेक्स केमिकल्स का शेयर 0.84% की तेजी के साथ ₹22.93 पर बंद हुआ। हालांकि लंबी अवधि में शेयर ने अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में 268% से ज्यादा रिटर्न देने के बावजूद, शेयर ने पिछले 1 साल में 27.51% की गिरावट देखी है। स्टॉक का 52-वीक हाई ₹35.79 और 52-वीक लो ₹20.70 रहा है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप ₹2,627 करोड़ के आसपास है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि सोमवार को यह खबर शेयर की चाल को किस दिशा में ले जाती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।