गोदरेज ने इस कंपनी के खरीद लिए 8.2 लाख शेयर, 15% उछला स्टॉक, निवेशकों में भी दांव लगाने की होड़
अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (Arvind Smartspaces Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 15 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ने की वजह एक अपडेट है। Pirojsha Adi Godrej ने अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के 8.2 लाख शेयर खरीदे हैं।

अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (Arvind Smartspaces Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 15 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ने की वजह एक अपडेट है। Pirojsha Adi Godrej ने अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के 8.2 लाख शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों को उन्होंने 498 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा है। बता दें, यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 1.7 प्रतिशत के बराबर है।
किसने बेचा है शेयर?
सोमवार को कुल अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के 8.2 लाख शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। इस हिस्सेदारी कुल वैल्यू 41 करोड़ रुपये के बराबर है। बता दें, बीएसई पर उपलब्ध डाटा के अनुसार एचडीएफसी कैपिटल एफोर्डेबल रियल एस्टेट फंड-I ने शेयरों को बेचा है।
कंपनी की दिसंबर तिमाही की शेयर होल्डिंग के अनुसार एचडीएफसी कैपिटल फंड के पास 8.8 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, गोदरेज के पास तब कंपनी में कोई भी हिस्सा नहीं था।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?
बीएसई में आज मंगलवार को अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के शेयर 540.15 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 576.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। भले ही आज इस कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन बीते एक साल में निवेशकों को इससे नुकसान ही हुआ है। 1 साल में अरविंद स्मार्टस्पेस के शेयरों की कीमतों में 16.31 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 3.75 प्रतिशत गिरा है।
तीन साल पहले अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 111 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 457 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 618 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


