Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Around 50 channels give up licences as viewer shift toards OTT
जूझ रहे हैं भारतीय चैनल, करीब 50 ने सरेंडर किया लाइसेंस, OTT की तरफ जा रहे दर्शक

जूझ रहे हैं भारतीय चैनल, करीब 50 ने सरेंडर किया लाइसेंस, OTT की तरफ जा रहे दर्शक

संक्षेप:

बीते तीन साल के दौरान 50 टेलीविजन चैनल्स ने अपने लाइसेंस को सरेंडर किया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दर्शकों का डिजिटल की तरफ बढ़ता रुझान की वजह से इस तरह का फैसला लिया जा रहा है।

Jan 03, 2026 03:29 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते तीन साल के दौरान 50 टेलीविजन चैनल्स ने अपने लाइसेंस को सरेंडर किया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दर्शकों का डिजिटल की तरफ बढ़ता रुझान की वजह से इस तरह का फैसला लिया जा रहा है। दर्शकों के माध्यम बदलने से रेवन्यू पर भी असर पड़ा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जियो स्टार, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, टीवी टुडे नेवर्क, एनडीटीवी और एबीपी न्यूज उन ब्रॉकस्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने लाइसेंस को सरेंडर किया है। Eenadu Television ब्यूरो ने करीब 50 चैनल के लाइसेंस को सरेंडर कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:10 टुकड़ों में होगा बंटवारा, मिलेंगे 2 पर 1 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट जनवरी में ही

बदल रही है बाजार की दिशा

लाइसेंस सरेंडर करने की वजह वित्तीय स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ना है। भारत का भुगतान आधारित टीवी चैनल इस समय गहरे दबाव में हैं। इसके पीछे की वजह दर्शकों का ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ना माना जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगो डीडी फ्री डिश की तरफ भी मुड़ रहे हैं। वित्त वर्ष 2019 में 72 मिलियन लोग भुगतान आधारित डीटीएच की सेवाएं ले रहे थे। जोकि वित्त वर्ष 2024 में घटकर 62 मिलियन रह गया है।

रेवन्यू में गिरावट

WPP ने कहा कि टेलीविजन के रेवन्यू नें 2025 में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। इस दौरान टीवी का रेवन्यू 477.40 बिलियन रुपये रहा है। जबकि मार्केट को प्रोजेक्शन 2025 के लिए 1.8 ट्रिलियन रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें:60% सस्ती हो जाएगी चांदी? एक्सपर्ट्स क्यों कह रहे हैं यह बात

किसने कौन से चैनल को किया सरेंडर?

जियो स्टार ने कलर्स उड़िया, एमटीवी बीट्स, वीएच1 और कॉमेडी सेंट्रल के लाइसेंस को सरेंडर कर दिया है। जी एंटरटेनमेंट ने जी सी को और एंटर10 को लोकप्रिय दंगल का संचालन करती है एक बयान में कहा कि बिजनेस कारणों की वजह से अतिरिक्त चैनल के प्लान को रद्द कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार एंटर10 ने दंगल एचडी, दंगल उड़िया के प्लान को छोड़ दिया है। एबीपी नेटवर्क ने एबीपी न्यूज एचडी का लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। एनडीटीवी ने एनडीटीवी गुजराती के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।