
2 दिन में 50% भरा IPO, ग्रे मार्केट में दिखा रहा फायदा, दांव लगाने का आखिरी मौका
IPO News: आर्मर सिक्योरिटी आईपीओ (Armour Security IPO) पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। कंपनी का आईपीओ 14 जनवरी को खुला था। ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। जिसकी वजह से निवेशक लिस्टिंग गेन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
IPO News: आर्मर सिक्योरिटी आईपीओ (Armour Security IPO) पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। कंपनी का आईपीओ 14 जनवरी को खुला था। ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। जिसकी वजह से निवेशक लिस्टिंग गेन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
क्या है प्राइस बैंड
आर्मर सिक्योरिटी आईपीओ का प्राइस बैंड 55 रुपये से 57 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट वैल्यू 228000 रुपये है।
क्या है ताजा जीएमपी?
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 7 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।
50% भरा आईपीओ
शुरुआती दो दिनों में आईपीओ को 0.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में कंपनी का आईपीओ 0.39 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। वहीं, क्यूआईबी में 1 गुना और एनआईआई में 0.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अब देखना है कि यह आईपीओ पूरा भर पाता है या नहीं।
आर्मर सिक्योरिटी आईपीओ का साइज 26.51 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी मौजूदा रिटेल निवेशक कोई भी शेयर बेचते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें, यह एसएमई आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग एनएसई में होगी।
सौभाग्या कैपिटल ऑप्शंस प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
क्या करती है कंपनी
इस कंपनी की शुरुआत 1999 में हुई थी। कंपनी प्राइवेट सिक्योरिटी, मैनपावर सर्विसेज और कंसल्टेंसी प्रदान करती है। मौजूदा समय में कंपनी की सर्विसेज देश के हर कोने में उपलब्ध है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





