Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Armour Security IPO open from 14 january price band set 57 rupees gmp surges
14 जनवरी से खुल रहा एक और IPO, प्राइस बैंड ₹57, ग्रे मार्केट में भी तेजी

14 जनवरी से खुल रहा एक और IPO, प्राइस बैंड ₹57, ग्रे मार्केट में भी तेजी

संक्षेप:

आर्मर सिक्योरिटी का आईपीओ 14 जनवरी 2026 को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 20 जनवरी को होने की संभावना है, जबकि एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग 22 जनवरी 2026 को हो सकती है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 1 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

Jan 09, 2026 08:07 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Armour Security IPO: आर्मर सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर बाजार में आ रही है। यह एक एसएमई बुक बिल्डिंग आईपीओ है, जिसका कुल साइज करीब 26.51 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ के तहत कंपनी 0.47 करोड़ यानी करीब 46.5 लाख नए शेयर जारी करेगी। यह पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू है, यानी इससे जुटाया गया पैसा सीधे कंपनी को मिलेगा। आर्मर सिक्योरिटी का आईपीओ 14 जनवरी 2026 को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 20 जनवरी को होने की संभावना है, जबकि एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग 22 जनवरी 2026 को हो सकती है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 1 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितना है प्राइस बैंड

आईपीओ का प्राइस बैंड 55 से 57 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 2,000 शेयर होंगे। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 4,000 शेयरों का है, यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से करीब 2.28 लाख रुपये लगाने होंगे। वहीं, एचएनआई निवेशकों के लिए कम से कम 3 लॉट यानी 6,000 शेयरों में निवेश करना जरूरी होगा, जिसके लिए करीब 3.42 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। निवेशक 2,000 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

क्या है डिटेल

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका सोभाग्य कैपिटल ऑप्शंस प्राइवेट लिमिटेड निभा रही है, जबकि रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी के लिए मार्केट मेकर एनएनएम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को बनाया गया है। शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। चूंकि यह एसएमई आईपीओ है, इसलिए निवेशकों को इसमें निवेश से पहले लिक्विडिटी और रिस्क फैक्टर को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है।

कंपनी का कारोबार

कंपनी के बिजनेस की बात करें तो आर्मर सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड की स्थापना अगस्त 1999 में हुई थी। यह कंपनी आर्म्ड गार्डिंग, मैनपावर सर्विसेज और सिक्योरिटी कंसल्टेंसी जैसी सेवाएं देती है। इसके ग्राहक कमर्शियल और रेजिडेंशियल सेक्टर से जुड़े हुए हैं। कंपनी की पहचान भरोसेमंद और प्रोफेशनल सिक्योरिटी सर्विस प्रोवाइडर के रूप में मानी जाती है। आर्मर सिक्योरिटी की पैन-इंडिया मौजूदगी है और देश के कई राज्यों में इसके ब्रांच ऑफिस हैं। कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने बिजनेस को और मजबूत करने और विस्तार के लिए करने की योजना बना रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।