Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Arihant Capital Markets purchased more than 2 crore share of this panny stock
अरिहंत कैपिटल ने इस पेनी स्टॉक के खरीदे 21646910 शेयर, कीमत 5 रुपये से कम

अरिहंत कैपिटल ने इस पेनी स्टॉक के खरीदे 21646910 शेयर, कीमत 5 रुपये से कम

संक्षेप:

Penny Stock: 5 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक अरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets) ने एग्रो इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी के दो करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं। अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने शुक्रवार को बल्क डील के जरिए Davangere Sugar Co. Ltd के शेयरों को खरीदा है।

Dec 20, 2025 05:55 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Penny Stock: 5 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक अरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets) ने एग्रो इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी के दो करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं। अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने शुक्रवार को बल्क डील के जरिए Davangere Sugar Co. Ltd के शेयरों को खरीदा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

9.24 करोड़ रुपये में हुई डील

एनएसई के डाटा के अनुसार अरिंहत कैपिटल ने 21646910 शेयर Davangere Sugar Co. Ltd के खरीदे हैं। ओपन मार्केट्स के जरिए 4.27 रुपये प्रति शेयर के हिसाब यह खरीदारी हुई है। यह पूरी डील 9.24 करोड़ रुपये है। अरिहंत के बल्क डील के बाद Davangere Sugar Co. Ltd के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार को 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 4.41 रुपये के लेवल पर बंद बुआ था।

सितंबर तिमाही तक इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.64 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 58.36 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, कभी 10 रुपये से कम था भाव

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इसके बाद भी एक साल में Davangere Sugar Co. Ltd के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत लुढ़का है। इस कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 58.36 प्रतिशत और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.64 प्रतिशत है।

अरिहंत के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को मार्केट की क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक एनएसई में 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में यह स्टॉक 40 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि, पोजीशनल निवेशकों को 3 साल में करीब 41 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 67.68 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 32.32 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।