काम की बात: आज नाग पंचमी पर बैंक बंद हैं या खुले? देखें 17 से 23 अगस्त तक की हॉलीडे लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bank Holiday List: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच कुल एक क्षेत्रीय बैंक अवकाश है
  • इस सप्ताह बैंक मुख्य रूप से 4 से 5 दिन सामान्य रूप से खुले रहेंगे
Bank holiday
क्या आज बैंक बंद हैं

Is Bank Holiday Today: आज पूरे देश नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या नाग पंचमी को बैंकों में भी छुट्टी रहती है। आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक बैंकों में अब अगली छुट्टी 19 अगस्त को है। यानी आज सोमवार 17 अगस्त को बैंक खुले हैं। आइए देखें इस हफ्ते कब और कहां बैंक बंद हैं...

बता दें 16 अगस्त को रविवार होने के कारण सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पीएनबी सहित सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी साप्ताहिक छुट्टी रही।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच कुल एक क्षेत्रीय बैंक अवकाश है। इस सप्ताह बैंक मुख्य रूप से 4 से 5 दिन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

अगस्त 2026 में बैंक हॉलीडे लिस्ट

19 अगस्त (बुधवार) - त्रिपुरा: महाराजा बीर विक्रम किशोर मणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

22 अगस्त (शनिवार) - चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त (मंगलवार) - केरल और आंध्र प्रदेश: मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन), पहला ओणम उत्सव

26 अगस्त (बुधवार) - कई राज्यों में बैंक अवकाश

ईद-ए-मिलाद, बारावफात और थिरुवोणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड शामिल हैं।

28 अगस्त (शुक्रवार) - रक्षाबंधन: रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, · उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश में बैं बंद रहेंगे।

30 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश: सभी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलीडे पर भी क्या चालू रहता है?

बैंक की छुट्टियों के दिन भी मोबाइल बैंकिंग चालू रहती है। आप किसी भी समय इस सुविधा का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन लेनदेन जारी रख सकते हैं। UPI सर्विसेज जैसे GPay, PhonePe, Paytm आदि चालू रहते हैं। नकदी की जरूरत हो तो ATM से कैश निकासी और बैलेंस चेक कर सकते हैं।बता दें किसी विशेष परिस्थिति को छोड़कर डिजिटल बैंकिंग चैनल 365 दिन, 24 घंटे काम करते हैं, इसलिए आपको किसी भी बैंक अवकाश पर ऑनलाइन लेनदेन में कोई रुकावट नहीं आती।

नोट: यह जानकारी RBI के आधिकारिक बैंक हॉलीडे कैलेंडर पर आधारित है। किसी भी आपात स्थिति में अपने स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क करें।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़आज नाग पंचमी पर बैंक बंद हैं या खुले? देखें 17 से 23 अगस्त तक की हॉलीडे लिस्ट