5 साल में 129258% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट रहा है शेयर, रिकॉर्ड डेट तय
मल्टीबैगर स्टॉक Aqylon Nexus Ltd (पहले का नाम श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड) के शेयरों बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

मल्टीबैगर स्टॉक Aqylon Nexus Ltd (पहले का नाम श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड) के शेयरों बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद Aqylon Nexus Ltd के लेवल पर 1823.95 रुपये के लेवल पर आ गया। कंपनी के शेयर सोमवार को 1870 रुपये के लेवल पर खुला था।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट
यह मल्टीबैगर स्टॉक 10 हिस्सों में बंट रहा है। कंपनी के शेयरों का भाव इस बंटवारे के बाद 10 रुपये से घटकर 1 रुपये के लेवल पर आ जाएगा। सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने बताया कि 5 मार्च 2026, दिन गुरुवार को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी इसी दिन शेयरों का बंटवारा हो जाएगा।
1 साल में पैसा किया दोगुना
बीते तीन महीनों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 86 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 239 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.66 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। Aqylon Nexus Ltd का 52 वीक हाई 2260 रुपये और 52 वीक लो लेवल 435.10 रुपये है। Aqylon Nexus Ltd का मार्केट कैप 4627 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Aqylon Nexus Ltd के शेयरों की कीमतों में 48152 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 101796 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। 5 साल में यह स्टॉक 129258 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी?
कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2017 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.60 रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.22 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 40.78 प्रतिशत है।
Aqylon Nexus Ltd की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार कंपनी सेमीकंडक्टर, एआई और स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही है। इस कंपनी की शुरुआत 1994 में हुई थी। पहले कंपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करती थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




