3 बोनस शेयर बांटने जा रही है कंपनी, 7 महीने में 379% उछल गए हैं कंपनी के शेयर

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एप्टस फार्मा शेयरधारकों को 3:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है
  • कंपनी हर 2 शेयर पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर देगी
  • मल्टीबैगर कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है
3 बोनस शेयर बांटने जा रही है कंपनी, 7 महीने में 379% उछल गए हैं कंपनी के शेयर

एक छोटी कंपनी एप्टस फार्मा लिमिटेड ने पिछले दिनों अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। एप्टस फार्मा अपने निवेशकों को 3:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 3 बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर मंगलवार 12 मई 2026 को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। एप्टस फार्मा का मार्केट कैप मंगलवार को 295 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

7 महीने में 379% उछल गए हैं फार्मा कंपनी के शेयर
एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर पिछले 7 महीने में 379 पर्सेंट चढ़ गए हैं। फार्मा कंपनी के शेयर 10 अक्टूबर 2025 को 89.79 रुपये पर थे। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर 11 मई 2026 को 430.40 रुपये पर बंद हुए हैं। 52 हफ्ते के निचले स्तर से एप्टस फार्मा के शेयर 425 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 80.80 रुपये है। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर 30 सितंबर 2025 को इस लेवल पर थे। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 446.80 रुपये है।

6 महीने में कंपनी के शेयरों में 169% की तूफानी तेजी
एप्टस फार्मा लिमिटेड (Aptus Pharma Limited) के शेयरों में पिछले 6 महीने में तूफानी तेजी आई है। फार्मा कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 169 पर्सेंट उछल गए हैं। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर 11 नवंबर 2025 को 160.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 मई 2026 को 430.40 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयरों में 152 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में फार्मा कंपनी के शेयर 171.10 रुपये से बढ़कर 430 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 17 पर्सेंट की तेजी आई है।

IPO में 70 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
एप्टस फार्मा लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 सितंबर 2025 को खुला था और यह 25 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 70 रुपये था। एप्टस फार्मा लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 13 करोड़ रुपये तक का था। एप्टस फार्मा का आईपीओ टोटल 22.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर 80.80 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले ही दिन उछाल के साथ 84.84 रुपये पर बंद हुए।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,