मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक के रेवन्यू में 70% का इजाफा, 1 साल में 94% चढ़ा शेयर, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?
Multibagger Defence Stock: अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 22.88 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट 18.24 करोड़ रुपये रहा था।

Multibagger Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems) ने तिमाही नतीजों का ऐलान सोमवार की शाम को किया था। डिफेंस कंपनी के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 22.88 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट 18.24 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर प्रॉफिट में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट 30.03 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के रेवन्यू में तेज इजाफा हुआ है। डिफेंस कंपनी का रेवन्यू 252 करोड़ रुपये तीसरी तिमाही में रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 70 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, Apollo Micro Systems का EBITDA 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 50.40 करोड़ रुपये रहा है।
शेयरों में आज गिरावट?
शुक्रवार को अपोलो माइक्रोसिस्टम्स के शेयर 253.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव बढ़त के साथ 256 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। मार्केट के बंद होने के समय पर बीएसई में Apollo Micro Systems के शेयर 2.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 242.90 रुपये के लेवल पर आ गया था।
1 साल में दिया लगभग 100% का रिटर्न
Apollo Micro Systems के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 37 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह डिफेंस स्टॉक 94 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1976 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



