Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Apollo Micro Systems Ltd doubled money in just year have you invested in it
चर्चा से दूर इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल, 1 साल में पैसा डबल, आपका है दावं?

चर्चा से दूर इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल, 1 साल में पैसा डबल, आपका है दावं?

संक्षेप:

Defence Stock: डिफेंस सेक्टर भारत में तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। इसका फायदा देशी कंपनियों को भी हो रहा है। Apollo Micro Systems Ltd उन डिफेंस कंपनियों में से एक है जो चर्चा से दूर अपना काम बाखूबी कर रही है।

Jan 04, 2026 07:54 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stock: डिफेंस सेक्टर भारत में तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। इसका फायदा देशी कंपनियों को भी हो रहा है। Apollo Micro Systems Ltd उन डिफेंस कंपनियों में से एक है जो चर्चा से दूर अपना काम बाखूबी कर रही है। यही वजह है कि इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की होड़ है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस डिफेंस स्टॉक के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्थिक स्थिति कैसी है?

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवन्यू 562 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवन्यू 372 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, वित्त वर्ष 2025 में Apollo Micro Systems Ltd का नेट प्रॉफिट 58 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें:राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी के रेवन्यू में 13% का इजाफा, फोकस में शेयर

108% बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड का रेवन्यू 225 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, नेट प्रॉफिट इस दौरान 33 करोड़ रुपये रहा। जोकि पिछले वित्त वर्ष के सितंबर तिमाही की तुलना में 108 प्रतिशत अधिक है।

क्या करती है कंपनी

एक समय में जब डिफेंस सेक्टर की कंपनियां गोला और बारुद बनाने में में लगी थी। तब इस कंपनी ने सबसे अलग रास्ता चुना। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स सर्किट और बोर्ड पर अपना फोकस किया है। यह कमांड (आदेश) देने का काम डिफेंस प्रोडक्ट में करते हैं। एक तरह से इसे दिमाग कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

1 साल में पैसा किया डबल

शुक्रवार को अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई में 271.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 42 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 119 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है।

5 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों की कीमतों में 2100 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,