Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Apollo Micro Systems doubled money in just 6 months good news came
6 महीने में किया पैसा डबल, आज भी जमकर हो रही डिफेंस स्टॉक की खरीदारी, क्या है वजह?

6 महीने में किया पैसा डबल, आज भी जमकर हो रही डिफेंस स्टॉक की खरीदारी, क्या है वजह?

संक्षेप:

Defence Stock: एक तरफ शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक डिफेंस स्टॉक शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) की है।

Nov 07, 2025 12:06 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stock: एक तरफ शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक डिफेंस स्टॉक शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) की है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह डीआरडीओ, सरकारी और प्राइवेट कंपनियों से मिला वर्क ऑर्डर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएसई में अपोलो माइक्रोसिस्टम्स का शेयर 265.20 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 273.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:पहले दिन ही जमीन पर आया IPO, निवेशकों को हुआ नुकसान, GMP से मिला ‘धोखा’

कहां से मिला है कितना वर्क ऑर्डर

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने दी जानकारी में कहा है कि उन्हें डीआरडीओ से 11.02 करोड़ रुपये का काम मिला है। इसके अलावा 22.57 करोड़ रुपये का काम सरकारी कंपनियों और 50.80 लाख का काम प्राइवेट कंपनी से मिला है। Apollo Micro Systems को कुल 34.096 करोड़ रुपये का काम मिला है। बता दें, इसी हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

नेट प्रॉफिट में उछाल

डिफेंस कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही के दौरान 31.11 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.70 करोड़ रुपये रहा था। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के नेट प्रॉफिट में 98.15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें:₹50 से कम की कीमत वाला स्टॉक 15% तक चढ़ा, इजरायल की कंपनी से किया एग्रीमेंट

कंपनी का रेवन्यू जुलाई से सितंबर के दौरान 225.30 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 160.70 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 40.20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

6 महीने में किया पैसा डबल

कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 125 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। वहीं, एक साल में इस मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक ने में 165 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का भाव 2287.10 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।