
हर शेयर पर 24 बोनस शेयर बांट रही कंपनी, 3 साल में 4163% उछल गए हैं शेयर
एपिस इंडिया अपने शेयरधारकों को 24:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 24 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर फिक्स की है। कंपनी के शेयर 3 साल में 4100% से ज्यादा उछले हैं।
FMCG कंपनी एपिस इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। एपिस इंडिया 24:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर शेयर पर 24 बोनस शेयर बांटेगी। एपिस इंडिया ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 फिक्स की है। एपिस इंडिया लिमिटेड शहद, जैम, अचार, सेरेल्स, सोया चंक, खजूर और बेकरी प्रॉडक्ट्स के बिजनेस में है। कंपनी के शेयर पिछले 3 साल में 4100 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
4163% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
एपिस इंडिया लिमिटेड (Apis India) के शेयर पिछले 3 साल में 4163 पर्सेंट उछल गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 2 दिसंबर 2022 को 25.75 रुपये पर थे। एपिस इंडिया के शेयर 18 नवंबर 2025 को BSE में 1097.90 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 1237 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1097.90 रुपये है। वहीं, एपिस इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 280.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 605 करोड़ रुपये के करीब है।
11 महीने में शेयरों में 311% की तेजी
एपिस इंडिया लिमिटेड (Apis India) के शेयरों में पिछले 11 महीने में 311 पर्सेंट की जोरदार तेजी आई है। कंपनी के शेयर 17 अक्टूबर 2024 को 267.05 रुपये पर थे। एपिस इंडिया के शेयर 18 नवंबर 2025 को 1097.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 महीने से कुछ ज्यादा समय में कंपनी के शेयरों में 255 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
एपिस इंडिया लिमिटेड (Apis India) अपने शेयरधारकों को इससे पहले भी बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंपनी ने दिसंबर 2010 में अपने निवेशकों को 323:100 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 100 शेयर पर 323 बोनस शेयर दिए। एपिस इंडिया लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.72 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.28 पर्सेंट है।
(Image- Apis India Website)





