Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Apis India to give 24 bonus share company shares rallied 5593 percent know details
24 फ्री शेयर बांटने जा रही है कंपनी, 5593% चढ़ गया मल्टीबैगर शेयर, शेयरधारकों को दूसरी बार बड़ा तोहफा

24 फ्री शेयर बांटने जा रही है कंपनी, 5593% चढ़ गया मल्टीबैगर शेयर, शेयरधारकों को दूसरी बार बड़ा तोहफा

संक्षेप:

एपिस इंडिया 24:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। यानी, कंपनी 1 शेयर पर 24 फ्री शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर 2025 फिक्स की है। कंपनी के शेयर 5593 पर्सेंट उछल चुके हैं।

Wed, 3 Dec 2025 12:04 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया बड़ा तोहफा देने जा रही है। FMCG कंपनी एपिस इंडिया अपने शेयरधारकों को 24:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 24 फ्री शेयर बांटेगी। एपिस इंडिया ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 फिक्स की है। कंपनी अपने निवेशकों को दूसरी बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। एपिस इंडिया के शेयरों में पिछले कुछ साल में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर 5500 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

5593% चढ़ गए हैं एपिस इंडिया के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया (Apis India) के शेयर 5593 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 13 अक्टूबर 2022 को 20.25 रुपये पर थे। एपिस इंडिया के शेयर 1 दिसंबर 2025 को BSE में 1152.75 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 4376 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले दो साल में एपिस इंडिया के शेयर 1303 पर्सेंट उछल गए हैं। इस साल 11 अप्रैल के बाद से कंपनी के शेयरों में 311 पर्सेंट की तेजी आई है। एपिस इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1152.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 280.40 रुपये है।

ये भी पढ़ें:60% के पार पहुंचा GMP, 130 रुपये का है शेयर, दांव लगाने का आखिरी मौका

पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया (Apis India) अपने शेयरधारकों को पहले भी बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2010 में अपने निवेशकों को 323:100 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 100 शेयर पर 323 बोनस शेयर बांटे थे। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.72 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.28 पर्सेंट है। एपिस इंडिया का मार्केट कैप 635 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। एपिस इंडिया हनी (ऑर्गेनिक हनी, हिमालय हनी, रेगुलर हनी, इनफ्यूज्ड हनी), खजूर, फ्रूट जैम, सेरेल्स, सोया चंक, जिंजर गॉर्लिक पेस्ट और दूसरे कई प्रॉडक्ट्स बेचती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।