एशिया के नंबर-1 अमीर का ताज छिनने के बाद अंबानी पर एक और खतरा

Apr 21, 2026 06:22 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े  अरबपति हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से यह ताज छीना है। इस ताज के छिन जाने के बाद अंबानी पर टॉप-20 से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है।

एशिया के नंबर-1 अमीर का ताज छिनने के बाद अंबानी पर एक और खतरा

पिछले दिनों मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया। गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े अरबपति बने। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भी अडानी का रुतबा बढ़ा, जबकि अंबानी का घटा। अब अंबानी पर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-20 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी 95.3 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 19वें स्थान पर हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 92.0 अरब डॉलर के साथ 20वें पोजीशन पर। अंबानी के ठीक नीचे 21वें स्थान पर फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स हैं, जिनके पास 90 अरब डॉलर की संपत्ति है। अगर मेयर की दौलत में इजाफा और अंबानी के नेटवर्थ में गिरावट हुई तो अंबानी टॉप-20 से बाहर हो जाएंगे।

इस साल सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में अंबानी

इस साल दुनिया में सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में अंबानी का भी नाम है। सबसे अधिक चोट बर्नार्ड अरनाल्ट को लगी है। अर्नाल्ट को 41.7 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इस साल अबतक स्टीव बाल्मर को 20.9 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनके बाद नंबर है लैरी एलिसन का, जिनकी दौलत 17.7 अरब डॉलर कम हुई है। एलिसन के बाद नंबर भारत के मुकेश अंबानी का है। अंबानी की कमाई पर इस साल ग्रहण लग गया है। उनकी दौलत 15.7 अरब डॉलर कम हुई है। दूसरी ओर अडानी की दौलत इस साल 10.8 अरब डॉलर बढ़ी है।

अरबपतियों के टॉप-10 लिस्ट में भी उथल-पुथल

ब्लूमबर्ग के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल 10 में से 6 लोगों की दौलत में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और चार के नेटवर्थ में इजाफा। एलन मस्क को 5.82 अरब डॉलर की चोट पहुंची। लैरी पेज और जेफ बेजोस को क्रमश: 2.92 और 1.64 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। सर्गी ब्रिन को 2.67 और मार् जुकरबर्ग को 5.97 अरब डॉल का झटका लगा। बर्नार्ड अर्नाल्ट को भी 2.05 अरब डॉलर का झटका लगा।

इसके उलट लैरी एलिसन की संपत्ति में सोमवार को इजाफा हुआ। उनका नेटवर्थ 2.54 अरब डॉलर बढ़ा है। माइकल डेल, जेनसेन हुआंग और जिम वॉल्टन की दौलत में इजाफा हुआ है।

दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं

एलन मस्क : नेटवर्थ 659 अरब डॉलर

लैरी पेज : नेटवर्थ 288 अरब डॉलरजेफ बेजोस

सर्गी ब्रिन : नेटवर्थ 269 अरब डॉलर

मार्क जुकरबर्ग : नेटवर्थ 268 अरब डॉलर

लैरी एलिसन : नेटवर्थ 237 अरब डॉलर

माइकल डेल : नेटवर्थ 174अरब डॉलर

जेनसेंग हुआंग: नेटवर्थ 167 अरब डॉलर

बर्नार्ड अर्नाल्ट : नेटवर्थ 166 अरब डॉलर

जिम वॉल्टन: नेटवर्थ 153अरब डॉलर

बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रोजाना की रैंकिंग है। ये आंकड़े न्यूयॉर्क में हर ट्रेडिंग दिन के अंत में अपडेट किए जाते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,