5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, कीमत 200 रुपये से कम
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

Anlon Healthcare Ltd ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों को दे दी है। कंपनी के शेयरों पर सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें, शुक्रवार को Anlon Healthcare Ltd के शेयर 4.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 116.70 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।
5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।
1 पर 1 शेयर फ्री
कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के साथ-साथ बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट दोनों के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
इस साल अबतक Anlon Healthcare Ltd के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 7.36 प्रतिशत नीचे आ गया है। हालांकि, इसके बाद भी 6 महीने से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 172 रुपये और 52 वीक लो लेवल 86.98 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 620 करोड़ रुपये का है।
सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.68 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 47.32 प्रतिशत है।
यह एक फार्मा कंपनी है। कंपनी की मौजूदगी वेनेजुएला, यूएसए, मैक्सिको, सउदी अरब, यूएई, श्रीलंका, रूस, साउथ कोरिया सहित कई देशों में है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


