बाजार में हाहाकार के बीच अनिल अंबानी के पावर शेयर में तूफानी तेजी, 35% से ज्यादा उछल गया है शेयर

Apr 13, 2026 01:34 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को 7% से ज्यादा चढ़कर 27.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 9 दिन में कंपनी के शेयर 35 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

बाजार में हाहाकार के बीच अनिल अंबानी के पावर शेयर में तूफानी तेजी, 35% से ज्यादा उछल गया है शेयर

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को इंट्राडे में 1200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। हालांकि, गिरावट की इस आंधी में भी अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 27.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस पावर के शेयरों का वॉल्यूम सोमवार को 1.21 गुना बढ़ गया है।

35% से ज्यादा चढ़ गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर 9 दिन में अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 35 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर 30 मार्च 2026 को 20.23 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर इस स्तर से उछलकर सोमवार 13 अप्रैल 2026 को 27.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस पावर का मार्केट कैप सोमवार को 10750 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है।

470% से अधिक उछल गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर के शेयर पिछले 5 साल में 470 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 4.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 27.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 85 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। पिछले तीन साल में रिलायंस पावर के शेयर 110 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 35 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट लुढ़क गए हैं।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है रिलायंस पावर
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। रिलांयस पावर ने मई 2008 में अपने निवेशकों को 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 24.98 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयहोल्डिंग 75.02 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,