अनिल अंबानी का पावर शेयर रॉकेट सा उड़ा, 40% से ज्यादा की तूफानी तेजी, बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को 9% से अधिक चढ़कर 28.56 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 30 मार्च से लेकर अब तक रिलायंस पावर के शेयरों में 40% से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 28.56 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पावर कंपनी के शेयर 5 दिन में 17 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 30 मार्च से लेकर अब तक रिलायंस पावर के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो अनिल अंबानी की पावर कंपनी के शेयर 500 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर का मार्केट कैप बुधवार को 11700 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
40% से ज्यादा चढ़ गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 40 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 30 मार्च 2026 को 20.23 रुपये पर थे। रिलायंस पावर के शेयर 15 अप्रैल 2026 को 28.56 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 24.98 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.02 पर्सेंट है।
500% से ज्यादा उछल गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर पिछले 5 साल में 500 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 4.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 अप्रैल 2026 को 28.56 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 93 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 125 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में रिलायंस पावर के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक महीने में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में 27 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
रिलायंस पावर (Reliance Power) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। अनिल अंबानी की पावर कंपनी अपने निवेशकों को मई 2008 में 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर बांट चुकी है। यानी, रिलायंस पावर ने अपने शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


