अनिल अंबानी के पावर शेयर के बुरे हाल, 90% से ज्यादा टूट गया शेयर का दाम, नए निचले स्तर पर पहुंच गया शेयर

Feb 23, 2026 04:06 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को टूटकर 25.55 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों का यह नया निचला स्तर है। रिलायंस पावर के शेयर मई 2008 के अपने लेवल से 90% से अधिक टूट गए हैं।

अनिल अंबानी के पावर शेयर के बुरे हाल, 90% से ज्यादा टूट गया शेयर का दाम, नए निचले स्तर पर पहुंच गया शेयर

Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली पावर कंपनी रिलायंस पावर के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को टूटकर 25.55 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों का यह नया निचला स्तर है। रिलायंस पावर के शेयर मई 2008 के अपने लेवल से 90 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पावर कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने में 44 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है।

90% से ज्यादा टूट गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर 90 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 23 मई 2008 को 274.81 रुपये पर थे। पावर कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2026 को 25.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में 33 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। रिलायंस पावर का मार्केट कैप सोमवार 23 फरवरी 2026 को 10,715 करोड़ रुपये से नीचे पहुंच गया है।

बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
रिलायंस पावर (Reliance Power) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने मई 2008 में 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 24.98 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.02 पर्सेंट है। पिछले पांच साल में रिलायंस पावर के शेयरों में करीब 510 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 4.25 रुपये से बढ़कर 25.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

40% घटा है रिलायंस पावर का मुनाफा
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 40 पर्सेंट घटा है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में रिलायंस पावर का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 25 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 42 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1 पर्सेंट बढ़कर 1873 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1853 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर के टोटल एक्सपेंसेज सालाना आधार पर 12 पर्सेंट घटकर 1849 करोड़ रुपये रहे हैं। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2109 करोड़ रुपये था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,