Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Anil Ambani Reliance Power Share falls below 30 rupee cracked over 60 percent from 52 week High
30 रुपये से भी नीचे आया अनिल अंबानी का पावर शेयर, 60% से ज्यादा लुढ़क गया दाम

30 रुपये से भी नीचे आया अनिल अंबानी का पावर शेयर, 60% से ज्यादा लुढ़क गया दाम

संक्षेप:

रिलायंस पावर के शेयर 30 रुपये से भी नीचे पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को इंट्राडे के दौरान 29.38 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबार के आखिर में 29.62 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के हाई से 60% से ज्यादा लुढ़क गए हैं।

Jan 21, 2026 04:22 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर टूटकर 30 रुपये से भी नीचे पहुंच गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान लुढ़ककर 29.38 रुपये पर पहुंच गए और 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे। रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को कारोबार के आखिर में 29.62 रुपये पर बंद हुए हैं। रिलायंस पावर के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 60 पर्सेंट से ज्यादा गिर गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 16 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

52 हफ्ते की ऊंचाई से 60% से ज्यादा टूट गए रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 60 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 11 जून 2025 को 76.49 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 जनवरी 2026 को 29.38 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में अनिल अंबानी की पावर कंपनी के शेयरों में 53 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 63.52 रुपये से लुढ़ककर 30 रुपये के नीचे जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में रिलायंस पावर के शेयरों में 33 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:9 दिन से लुढ़क रहा यह शेयर, 25% लुढ़का दाम, अब 400 रुपये से नीचे पहुंचा शेयर

5 साल में 770% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर पिछले पांच साल में 770 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पावर कंपनी के शेयर 22 जनवरी 2021 को 3.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 जनवरी 2026 को BSE में 29.62 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 84 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 114 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। पिछले एक साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 26 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:5 गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, फिर भी सोलर कंपनी के शेयर धड़ाम, 10% टूटा शेयर

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। पावर कंपनी अपने निवेशकों को 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दे चुकी है। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।