Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Anil Ambani Reliance Power Share dropped over 7 Percent ED attaches 3000 crore rupee worth assets
अनिल अंबानी के पावर स्टॉक का बुरा हाल, ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, धड़ाम हुए शेयर

अनिल अंबानी के पावर स्टॉक का बुरा हाल, ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, धड़ाम हुए शेयर

संक्षेप:

रिलायंस पावर के शेयर 7% से ज्यादा टूटकर 40.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी 5 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में यह तेज गिरावट ED के एक बड़े एक्शन के बाद आई है।

Tue, 4 Nov 2025 02:11 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को धड़ाम हो गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर मंगलवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 40.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। अनिल अंबानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी 5 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में यह तेज गिरावट इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के एक बड़े एक्शन के बाद आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ED ने अटैच की है 3000 करोड़ रुपये की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट या ED) ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस के साथ कनेक्शन में अनिल अंबानी के अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप की 40 प्रॉपर्टीज अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं। ग्रुप की इन प्रॉपर्टीज की वैल्यू 3000 करोड़ रुपये है। अटैच की गई प्रॉपर्टीज में अनिल अंबानी का मुंबई में पाली हिल्स रेजिडेंस और दिल्ली में रंजीत सिंह मार्ग पर स्थित रिलायंस सेंटर शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कई प्रॉपर्टीज अटैच की हैं। इसके अलावा, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में भी प्रॉपर्टी अटैच की गई हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है।

ये भी पढ़ें:टाटा के दिग्गज शेयर में तेजी, 400 करोड़ रुपये बढ़ गई रेखा झुनझुनवाला की दौलत

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी धड़ाम
अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर भी मंगलवार को लुढ़क गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 193.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया लो बनाया है। पिछले एक महीने में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 20 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। एक साल में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 34 पर्सेंट लुढ़क गए हैं।

ये भी पढ़ें:इजराइल से बड़ी डील के बाद इस आईटी कंपनी के शेयर में 17% की उछाल

कंपनी ने कहा, रिलायंस इंफ्रा के बोर्ड में नहीं हैं अनिल अंबानी
ED की तरफ से की गई कार्रवाई पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का बयान आया है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सोमवार को कहा है कि कंपनी की कुछ एसेट्स को इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से अटैच किया है। लेकिन, स्पष्ट किया है कि इस कदम का कोई के बिजनेस ऑपरेशंस या स्टेकहोल्डर्स पर कोई असर नहीं है। कंपनी ने कहा है कि अनिल अंबानी साढ़े तीन साल से ज्यादा समय से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बोर्ड में नहीं हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।