Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Anil ambani Reliance Power Share down 6 percent after ED action price 35 rupees
अनिल अंबानी की कंपनी के इस शेयर का हुआ बुरा हाल, गिरकर ₹35 पर आया भाव

अनिल अंबानी की कंपनी के इस शेयर का हुआ बुरा हाल, गिरकर ₹35 पर आया भाव

संक्षेप:

Reliance Power Share: रिलायंस पावर के शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। सोमवार को स्टॉक करीब 6.4% टूटकर ₹35.28 तक फिसल गया था। गिरावट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी बढ़ा रहा।

Dec 08, 2025 07:23 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Reliance Power Share: रिलायंस पावर के शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। सोमवार को स्टॉक करीब 6.4% टूटकर ₹35.28 तक फिसल गया था। गिरावट के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी बढ़ा रहा। करीब 4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो कंपनी के एक हफ्ते के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम (2 करोड़) से दोगुनी है। ये भारी गिरावट उस खबर के बाद आई है जिसमें ईडी (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिलायंस पावर और 10 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

ED के मुताबिक यह मामला ₹68.2 करोड़ की कथित फर्जी बैंक गारंटी से जुड़ा है, जो भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) के टेंडर को हासिल करने के लिए दी गई थी। चार्जशीट में कंपनी के पूर्व CFO अशोक कुमार पाल, रिलायंस पावर की दो सब्सिडियरी—रिलायंस एनयू बेस लिमिटेड और रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड , ग्रुप एग्जीक्यूटिव पुनीत नरेंद्र गर्ग, और ट्रेड फाइनेंसिंग कंसल्टेंट अमर नाथ दत्ता के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बायोथेन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, रविंदर पाल सिंह चड्ढा और मनोज भाईयासाहेब पोंगडे को भी आरोपी बनाया गया है। इससे पहले दाखिल पहली चार्जशीट में एक ओडिशा स्थित “शेल कंपनी” बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड और उसके एमडी पथा सारथी बिस्वाल को नामजद किया गया था।

कंपनी ने जारी किया बयान

इस्तीफे और आरोपों के बीच रिलायंस पावर ने अपनी सफाई भी जारी की है। कंपनी ने कहा कि उसकी सब्सिडियरी और कर्मचारी “ईमानदारी से काम कर रहे थे और तीसरे पक्ष द्वारा किए गए धोखे के शिकार” हैं। कंपनी का कहना है कि ED की ओर से लगाए गए आरोप अभी अदालत में परखे नहीं गए हैं और कंपनी को पूरा मौका मिलेगा कि वह न्यायालय के सामने अपना पक्ष रख सके। इसलिए, कंपनी ने साफ किया कि “इस चार्जशीट से उसके बिज़नेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा” और कंपनी सामान्य रूप से कामकाज जारी रखेगी।

कंपनी के शेयरों के हाल

शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो रिलायंस पावर के लिए पिछले कुछ महीनों में हालात चुनौतीपूर्ण रहे हैं। स्टॉक 1 महीने में 10%, 3 महीने में 23%, और 6 महीने में 43% तक गिर चुका है। इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) भी शेयर 21% नीचे है। हालांकि, लंबी अवधि में यह स्टॉक एक समय मल्टीबैगर भी रहा है—2 साल में 48%, 3 साल में 125%, और 5 साल में 846% की जबरदस्त बढ़त दे चुका है। दोपहर 2 बजे के आसपास शेयर 5.94% गिरकर ₹35.45 पर ट्रेड कर रहा था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।