
अनिल अंबानी का शेयर दनादन मार रहा अपर सर्किट, 5 दिन में 21% से ज्यादा की तेजी
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को BSE में 5% उछलकर 157.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिन से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। रिलायंस इंफ्रा के शेयर 5 दिन में 21% से अधिक चढ़ गए हैं।
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 157.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले कुछ दिन से लगातार अपर सर्किट पर हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 5 दिन में 21 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 129 रुपये से बढ़कर 157 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले पांच साल में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 497 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 425 रुपये है। वहीं, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 127.95 रुपये है।

रिलायंस पावर के शेयरों में भी तूफानी तेजी
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 37.44 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में अनिल अंबानी की पावर कंपनी के शेयरों में 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर पिछले 5 साल में 925 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 31.30 रुपये है।
6 महीने से दबाव में हैं रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयरों पर पिछले 6 महीने से बिकवाली का दबाव है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पिछले 6 महीने में 57 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 17 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। रिलायंस पावर के शेयर पिछले 6 महीने में 40 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 9 पर्सेंट के करीब गिरावट देखने को मिली है।
5 साल में कुछ ऐसा रहा कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस
अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर के शेयर पिछले पांच साल में 925 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पावर कंपनी के शेयर इस अवधि में 3.60 रुपये से बढ़कर 37 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वहीं, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 5 साल में 497 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 26.30 रुपये से बढ़कर 157 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।





