
63% से ज्यादा लुढ़क गया अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, 150 रुपये के नीचे पहुंचा दाम
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान टूटकर 150 रुपये से नीचे जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 63 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं।
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों के बुरे हाल हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान लुढ़ककर 150 रुपये से नीचे जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 149.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में सोमवार को भी तेज गिरावट आई थी। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 63 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का नया निचला स्तर बनाया है।
52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 63% से ज्यादा लुढ़क गए शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 63 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 425 रुपये है। कंपनी के शेयर 27 जून 2025 को इस लेवल पर थे। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर लुढ़कते हुए 25 नवंबर 2025 को 149.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 33 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 53 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।
81 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्लॉक डील
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) में 51,69,059 शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। इस ब्लॉक डील की वैल्यू 81.15 करोड़ रुपये रही है। यह ब्लॉक डील सेशन 1 के दौरान पूरी हुई। ब्लॉक डील में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 157 रुपये प्रति शेयर के दाम पर बेचे गए। इस ट्रांजैक्शन में बायर्स और सेलर्स का पता फिलहाल नहीं लग सका है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 19.05 पर्सेंट थी। अगर पब्लिक शेयरहोल्डर्स की बात करें तो म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 0.35 पर्सेंट हिस्सेदारी रही।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



