
अनिल अंबानी के पावर शेयर में तूफानी तेजी, 50 रुपये के पार पहुंच गया शेयर का दाम
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को 13% से ज्यादा चढ़कर 50.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का वॉल्यूम शुक्रवार को 3 गुना से ज्यादा बढ़ गया है। 5 साल में रिलायंस पावर के शेयर 1670% से अधिक चढ़ गए हैं।
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर रॉकेट बन गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 50.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का वॉल्यूम शुक्रवार को 3 गुना से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। अगर पिछले पांच साल की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 1670 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 31.30 रुपये है। रिलायंस पावर स्टैंडअलोन बेसिस पर कर्ज मुक्त कंपनी है।
1670% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर पिछले पांच साल में 1670 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली इस पावर कंपनी के शेयर 9 अक्टूबर 2020 को 2.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 अक्टूबर 2025 को 50.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले चार साल की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 215 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पावर कंपनी के शेयर पिछले 2 साल में 175 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में रिलायंस पावर के शेयरों में 23 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।
3 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
रिलायंस पावर (Reliance Power) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने मई 2008 में 3:5 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए हैं। रिलायंस पावर लेंडर्स को अपना बकाया चुकाकर स्टैंडअलोन बेसिस पर कर्ज मुक्त कंपनी हो गई है। यह बात सूत्रों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में कही गई है। कंपनी पर करीब 800 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसे बैंकों को चुका दिया गया है। दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच रिलायंस पावर ने IDBI बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और DBS समेत कई बैंकों के साथ मल्टीपल डेट सेटलमेंट एग्रीमेंट्स किए हैं।





