संकट में अनिल अंबानी लेकिन इस शेयर पर टूटे निवेशक, ₹3 से भी कम है कीमत
बता दें कि कुछ साल पहले यह शेयर 107 रुपये के स्तर पर था। इसके बाद कर्ज संकट की वजह से शेयर बुरी तरह क्रैश हो गया और अब 2 रुपये के स्तर पर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 7.84 रुपये और 52 हफ्ते का लो 2.60 रुपये है।
Reliance Home Finance share: वैसे तो अनिल अंबानी और उनका रिलायंस समूह कानूनी पचड़े में फंसा हुआ है लेकिन इस माहौल के बीच भी उनकी कंपनी- रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर पर निवेशक दांव लगा रहे हैं। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर 2.75 रुपये की पिछली क्लोजिंग से करीब 2 पर्सेंट बढ़कर 2.80 रुपये तक गया। हालांकि, क्लोजिंग 1.45% बढ़त के साथ 2.79 रुपये पर हुई। बता दें कि कुछ साल पहले यह शेयर 107 रुपये के स्तर पर था। इसके बाद कर्ज संकट की वजह से शेयर बुरी तरह क्रैश हो गया और अब 2 रुपये के स्तर पर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 7.84 रुपये और 52 हफ्ते का लो 2.60 रुपये है।
रिलायंस समूह को लेकर क्या है अपडेट
इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को नया समन जारी कर पूछताछ के लिए अगले सप्ताह उसके समक्ष पेश होने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को सोमवार को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि अब टीना को 17 फरवरी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है, जबकि अनिल अंबानी (66) को 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इन समन पर रिलायंस ग्रुप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
किस मामले में टीना को तलब किया गया?
पिछले वर्ष ईडी ने रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों और उनसे जुड़े बैंक ऋणों की जांच के सिलसिले में अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। ऐसा समझा जाता है कि टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक आलीशान संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेनदेन के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ईडी ने हाल ही में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें


