₹1100 करोड़ कम हुआ अनिल अंबानी की कंपनी का कर्ज, शेयर बाजार में भी लिस्टेड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने कर्ज में बड़ी कटौती की है
  • कंपनी की सब्सिडियरी ने सरकारी कंपनी नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के साथ डेब्ट रीस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट किया है
Anil Ambani

Reliance Infrastructure share: अनिल अंबानी की चर्चित कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने कर्ज में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी, मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने सरकारी कंपनी नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के साथ डेब्ट रीस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट किया है। इससे कंपनी का कर्ज ₹1,100 करोड़ से ज्यादा कम हो गया है और कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही भी वापस ले ली गई है। बता दें कि मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की 74% इक्विटी हिस्सेदारी है। वहीं, अन्य 26 पर्सेंट की हिस्सेदारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के पास है। कहने का मतलब है कि यह रिलायंस इंफ्रा की एक जॉइंट वेंचर है। यह कंपनी वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन-1 की मालिक है और उसे ऑपरेट-मेंटेन करती है। इस लाइन से हर दिन पांच लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

क्या है डील की डिटेल?

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि रीस्ट्रक्चरिंग समझौते में नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के प्रति MMOPL की सभी फाइनेंशियल देनदारियां शामिल हैं और इसकी वैल्यू ₹2,771.32 करोड़ है। समझौते के तहत, नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड को MMOPL के बोर्ड में एक डायरेक्टर को नॉमिनेट करने का अधिकार होगा। वहीं, लेंडर और मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों वाली एक मॉनिटरिंग कमेटी रीस्ट्रक्चरिंग के लागू होने की निगरानी करेगी।

यह रीस्ट्रक्चरिंग, मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्ज को सुलझाने और उसकी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी के मुताबिक इस समझौते से MMOPL को वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन-1 के कुशल और बिना रुकावट ऑपरेट और मेंटेनेंस पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इसकी लंबी अवधि की ऑपरेशनल सस्टेनेबिलिटी भी मजबूत होगी।

शेयर का परफॉर्मेंस

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की बात करें तो लंबे समय से ट्रेडिंग बंद है। बीएसई पर इस कंपनी के शेयर की आखिरी कीमत 70.21 रुपये थी। इसके साथ ट्रेडिंग प्रतिबंध का मैसेज भी दिखता है।

बनाई है 2 नई कंपनी

हाल ही में रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर ने एआई कारोबार के क्षेत्र में कदम रखते हुए तीन नई सहायक कंपनियां बनाने का ऐलान किया है। ये कंपनियां रिलायंस एआई वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस एआई एपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस एआई वन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बनायी गई हैं।

रिलायंस इंफ्रा के मुताबिक तेजी से बढ़ते एआई और नये जमाने की टेक्नोलॉजी का हिस्सा बनने के लिए उसने अपनी नई सहायक कंपनियों के जरिये कारोबार में एआई और संबंधित टेक्नो आधारित गतिविधियों को शामिल करने के लिए कदम उठाये हैं। बता दें कि रिलायंस इंफ्रा रोड, मेट्रो, एयरपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।