Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Andhra Cements Ltd Share Price jumps 10 percent promters to sell 7500000 stocks
इस सीमेंट कंपनी के ‘मालिक’ बेच रहे हैं 7500000 शेयर, 10% उछला भाव, कीमत 100 रुपये से कम

इस सीमेंट कंपनी के ‘मालिक’ बेच रहे हैं 7500000 शेयर, 10% उछला भाव, कीमत 100 रुपये से कम

संक्षेप:

Andhra Cements Ltd Share Price: भले ही शेयर बाजार में के दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है जिसके शेयरों को खरीदने की होड़ मची है। हम बात कर रहे हैं आंध्रा सीमेंट्स लिमिटेड की। इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Jan 09, 2026 12:25 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Andhra Cements Ltd Share Price: भले ही शेयर बाजार में के दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है जिसके शेयरों को खरीदने की होड़ मची है। हम बात कर रहे हैं आंध्रा सीमेंट्स लिमिटेड की। इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर 72 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 10 प्रतिशत की उछाल के बाद 75.86 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कंपनी को JV में मिला ₹5400 करोड़ का काम, 4% उछला शेयर, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो

‘मालिक’ हिस्सेदारी घटाने की तैयारी में

आंध्रा सीमेंट्स लिमिटेड के प्रमोटर्स 8.14 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाने की तैयारी में हैं। शेयरों की यह बिक्री ऑफ फार सेल के जरिए होगी। यानी मौजूदा निवेशक 7500000 शेयर बेचने जा रहे हैं। इसके लिए फ्लोर प्राइस गुरुवार की क्लोजिंग से अधिक रखा गया है। बता दें, नॉन रिटेल निवेशक इस हिस्सेदारी के लिए 9 जनवरी यानी आज बोली लगा सकते हैं। प्रमोटर्स ने 72 रुपये प्रति शेयर दाम तय किया है।

ये भी पढ़ें:VI के शेयरों में करीब 9% की तेजी, ₹87695 करोड़ के बकाया AGR पर मिली राहत

पिछले दो साल से संघर्ष कर रही है कंपनी

आंध्रा सीमेंट्स लिमिटेड के शेयर बीते दो साल से संघर्ष कर रहे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की गिरावट और दो साल में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी आंध्रा सीमेंट्स के शेयरों को तीन से होल्ड करने वाले निवेशक आज की तारीख में 1079 प्रतिशत का मुनाफा बना चुके हैं। बता दें, 10 साल में सीमेंट कंपनी के शेयरों की कीमतों में 638 प्रतिशत की तेजी आई है।

आर्थिक स्थिति कैसी है?

आंध्रा सीमेंट्स को सितंबर तिमाही के दौरान घाटा हुआ था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 41.92 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 34.88 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी के नजरिए से अच्छी बात यह है कि रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 41.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77.85 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,