Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Anand Rathi reports 13 crore rs fraud by unknown individuals how to possible know here
इस कंपनी में डीमैट अकाउंट के जरिए बड़ा फ्रॉड, अब सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

इस कंपनी में डीमैट अकाउंट के जरिए बड़ा फ्रॉड, अब सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

संक्षेप:

कंपनी ने बताया कि उसकी इंटरनल इंक्वायरी कमेटी ने 13 करोड़ रुपये का फ्रॉड पकड़ा है। कंपनी की ओर से दिए गए इस अपडेट के बाद अब सोमवार को शेयर में बड़ी हलचल हो सकती है। बता दें कि शेयर बीएसई पर 572.30 रुपये पर बंद हुआ है।

Feb 06, 2026 06:47 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर बाजार बंद होने के बाद शुक्रवार को लिस्टेड कंपनी आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने बताया कि उसके साथ एक बड़ा फ्रॉड हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस फ्रॉड के बारे में बताया है। कंपनी ने बताया कि उसकी इंटरनल इंक्वायरी कमेटी ने 13 करोड़ रुपये का फ्रॉड पकड़ा है। ब्रोकरेज ने कहा कि यह अपराध ग्रुप कंपनी आनंद राठी आईटी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों की मिलीभगत से कुछ अनजान लोगों ने किया है। कंपनी की ओर से दिए गए इस अपडेट के बाद अब सोमवार को शेयर में बड़ी हलचल हो सकती है। बता दें कि शेयर बीएसई पर 572.30 रुपये पर बंद हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा कंपनी ने?

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि कंपनी के एक पुणे-आधारित क्लाइंट के डीमैट अकाउंट से लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का ऑफ-मार्केट ट्रांसफर फ्रॉड के जरिए किया गया। कंपनी की इंटरनल इंक्वायरी कमिटी के मुताबिक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आनंद राठी आईटी प्राइवेट लिमिटेड (ग्रुप कंपनी) के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। यह घटना ब्रोकिंग एक्टिविटीज से अलग डिपॉजिटरी गतिविधियों में हुई। कंपनी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए इंटरनल कंट्रोल को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का मुनाफा सालाना आधार पर 71.8 प्रतिशत बढ़कर 37 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 21.5 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान कुल राजस्व 22 प्रतिशत बढ़कर 249 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 204.6 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि उसके गैर-ब्रोकिंग व्यवसायों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (एमटीएफ) खाता सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 1,232 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,369 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,