बाजार में उतरते ही इस शेयर का बुरा हाल, 40% से ज्यादा टूट गया दाम, 212 रुपये का शेयर लुढ़ककर 121 रुपये पर आया

Apr 09, 2026 11:03 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 5 दिन में 40 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 212 रुपये था। अमीर चंद जगदीश कुमार के शेयर 9 अप्रैल को 121 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

बाजार में उतरते ही इस शेयर का बुरा हाल, 40% से ज्यादा टूट गया दाम, 212 रुपये का शेयर लुढ़ककर 121 रुपये पर आया

बाजार में उतरने के बाद से अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों का बुरा हाल है। अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 2 अप्रैल को बाजार में लिस्ट हुए हैं। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिन में अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 40 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 121 रुपये पर हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 212 रुपये था।

5 दिन में 40% से अधिक टूट गए हैं कंपनी के शेयर
अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर 2 अप्रैल 2026 को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 195 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर और लुढ़क गए, कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 175.50 रुपये पर बंद हुए। लिस्टिंग के बाद से इधर पिछले 3 दिनों से कंपनी के शेयरों में 10-10 पर्सेंट का लोअर सर्किट लगा है। पांचवें दिन यानी गुरुवार को भी अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 121 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 212 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 5 दिन में 40 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के 1.75 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई। वहीं, बुधवार को जब कंपनी के शेयरों में 10 पर्सेंट का लोअर सर्किट लगा तो शेयरों का वॉल्यूम 62 लाख के करीब था।

कंपनी के रेवेन्यू में वेस्ट एशिया रीजन की बड़ी हिस्सेदारी
बाजार नियामक संस्था सेबी के पास फाइल किए गए रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों में अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के ओवरऑल रेवेन्यू में वेस्ट एशिया रीजन की हिस्सेदारी 22 पर्सेंट रही है। फिलहाल, इस रीजन में पिछले कुछ दिनों से ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच लड़ाई चल रही है। बुधवार को दो हफ्ते का सीजफायर अनाउंस हुआ है।

अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के IPO के डीटेल्स
अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 24 मार्च 2026 को खुला था और यह 27 मार्च तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 212 रुपये था। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 440 करोड़ रुपये तक का था। अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का आईपीओ टोटल 3.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1.44 गुना दांव लगा था, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 13.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,