गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 86% गिरा, शेयर 5% लुढ़का
Ambuja Cements Ltd Share Price: गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अम्बुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 86 प्रतिशत गिर गया है। क्वार्टर रिजल्ट का असर कंपनी के शेयरों पर भी असर है।

Ambuja Cements Ltd Share Price: गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अम्बुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 86 प्रतिशत गिर गया है। क्वार्टर रिजल्ट का असर कंपनी के शेयरों पर भी असर है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बीएसई में अम्बुजा सीमेंट का शेयर 535.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक 508.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए। मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 4.81 प्रतिशत की गिरावट के बाद 510.20 रुपये के लेवल पर था।
कितना रहा है नेट प्रॉफिट
गौतम अडानी की अगुवाई वाली इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 367 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 86 प्रतिशत गिरा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2663 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवन्यू 10180 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 20 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 8498 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन कैसा
पिछले तीन महीने में अम्बुजा लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत गिरा है। एक साल में अम्बुजा सीमेंट के शेयरों की कीमतों में 0.15 प्रतिशत चढ़ा था। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 625 रुपये और 52 वीक लो लेवल 455 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह दे रहा है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


