Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Amazon Pay launches fixed deposits in India earn up to 8 percent interest
₹1000 से शुरू कर सकते हैं FD, 8% तक मिलेगा ब्याज, ₹5 लाख तक का बीमा कवर भी

₹1000 से शुरू कर सकते हैं FD, 8% तक मिलेगा ब्याज, ₹5 लाख तक का बीमा कवर भी

संक्षेप:

अमेजन पे ऐप पर FD खोलना भी काफी आसान है। इसके लिए यूज़र को अमेजन पे सेक्शन में जाकर फिक्स्ड डिपॉजिट ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद ऐप पर मौजूद सभी पार्टनर बैंकों और NBFCs की FD स्कीम्स की तुलना की जा सकती है।

Jan 06, 2026 05:57 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

FD News: अमेजन पे (Amazon Pay) ने भारत में अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज को और आगे बढ़ाते हुए अब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की सुविधा शुरू कर दी है। अब तक पेमेंट, UPI, बिल भुगतान और क्रेडिट सेवाएं देने वाला अमेजन पे अब सीधे निवेश के विकल्प भी देने लगा है। इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक बिना किसी झंझट के अलग-अलग बैंकों और NBFCs में FD कर सकते हैं, वो भी पूरी तरह डिजिटल तरीके से, सिर्फ अमेजन पे ऐप के जरिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

अमेजन पे की यह FD सर्विस दो NBFCs – श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस और पांच संस्थाएं - शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्लाइस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी में लाई गई है। ग्राहक महज ₹1,000 से FD शुरू कर सकते हैं और इसके लिए अलग-अलग बैंकों में सेविंग अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। ब्याज दरें 8% प्रति साल तक मिल रही हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन को 0.5% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा और श्रीराम फाइनेंस महिलाओं को भी 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।

FD खोलना आसान

अमेजन पे ऐप पर FD खोलना भी काफी आसान है। इसके लिए यूज़र को अमेजन पे सेक्शन में जाकर फिक्स्ड डिपॉजिट ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद ऐप पर मौजूद सभी पार्टनर बैंकों और NBFCs की FD स्कीम्स की तुलना की जा सकती है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैंक या NBFC चुनकर, अवधि और राशि तय कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल KYC के जरिए ऐप पर ही पूरी हो जाती है, यानी न कोई कागजी काम और न ही बैंक जाने की जरूरत।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह निवेश विकल्प भरोसेमंद माना जा रहा है। बैंकों में की गई FD पर DICGC के तहत ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। अमेजन पे के CEO विकास बंसल ने कहा कि कंपनी का मकसद ग्राहकों को उनकी बचत पर बेहतर रिटर्न देना और अमेजन पे को एक मजबूत डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बनाना है। ऐसे में जो लोग कम जोखिम और तय रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए अमेजन पे की FD सुविधा एक नया और आसान विकल्प बनकर सामने आई है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,