
जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने किया अरबों का डोनेशन, अमेजन में 43% घटाई हिस्सेदारी
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी और अरबपति मैकेंजी स्कॉट (Mackenzie Scott) 2025 में 7.1 बिलियन डॉलर का डोनेशन किया है। जोकि उनका अबतक का किसी साल में यह सबसे बड़ा योगदान है।
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी और अरबपति मैकेंजी स्कॉट (Mackenzie Scott) 2025 में 7.1 बिलियन डॉलर का डोनेशन किया है। जोकि उनका अबतक का किसी साल में यह सबसे बड़ा योगदान है। उनकी वेबसाइट Yield Giving पर अपडेट की गई जानकारी के अनुसार मैकेंजी स्कॉट ने 186 संस्थाओं को यह दान दिया है। जिसमें विश्वविद्यालय, पर्यावरण और समाज में समानता के लिए काम करने वाली संस्थाएं शामिल हैं।
मैंकेंजी स्टॉक अपने पोस्ट में लिखती हैं, “पिछले दिसंबर में मेरे पोस्ट के बाद से अबतक मैंने विश्व भर में अलग-अलग संस्थाओं को 7,166,000,000 डॉलर दिए हैं।
हॉवर्ड के इतिहास में दिया सबसे बड़ा डोनेशन
इस साल की शुरुआत में मैंकेंजी स्कॉट ने 88 मिलियन डॉलर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी को डोनेट किया था। जोकि स्कूल के 158 सालों के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा योगदान है। हॉवर्ड के अलावा 55 वर्षीय स्कॉट ने 42 मिलियन डॉलर 10,000 डिग्री को डोनेट किया था। बता दें, फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मैकेंजी स्कॉट ने को नंबर डोनेशन के मामले में वारेंट बफेट और बिल गेट्स के बाद आता है।
मैकेंजी स्कॉट का नेटवर्थ
इसी साल सितंबर में मैकेंजी स्कॉट ने दी जानकारी में बताया था कि उन्होंने अमेजन में अपनी हिस्सेदारी को कम किया है। मैकेंजी स्कॉट ने 12.6 बिलियन डॉलर की कीमत के शेयर बेचे हैं। इस समय स्कॉट के पास अमेजन के 81.10 मिलियन शेयर हैं। जोकि पिछले साल की तुलना में 58 मिलियन कम हैं। बता दें, मैकेंजी स्कॉक ने अपनी हिस्सदारी के 42 प्रतिशत शेयरों को बेच दिया है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मैकेंजी स्कॉट की नेटवर्थ 29.90 बिलियन डॉलर की है। जोकि उन्हें दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बनाता है। बता दें, जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट 2019 में अलग हुए थे।

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




