
खुलने जा रहा एक और मेनबोर्ड IPO, प्राइस बैंड हुआ तय, ₹32 प्रीमियम पर GMP
IPO का प्राइस बैंड ₹343 से ₹361 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी को Premji Invest, Accel और Norwest Venture Partners जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन हासिल है, जिससे निवेशकों में इस इश्यू को लेकर अच्छी-खासी चर्चा है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹32 प्रीमियम पर है।
Amagi Media Labs IPO: क्लाउड-आधारित एसएएएस कंपनी अमागी मीडिया लैब्स ने अपने 1,788 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 343-361 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिए 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा पाएंगे। इस इश्यू के जरिए अमागी की वैल्यूएशन ₹7,800 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। IPO का प्राइस बैंड ₹343 से ₹361 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी को Premji Invest, Accel और Norwest Venture Partners जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन हासिल है, जिससे निवेशकों में इस इश्यू को लेकर अच्छी-खासी चर्चा है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹32 प्रीमियम पर है।
क्या है डिटेल
प्रस्तावित आईपीओ में 816 करोड़ रुपये के नए शेयर और 972.6 करोड़ रुपये के 2.7 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इससे कुल शेयर की राशि 1,788.6 करोड़ रुपये बैठती है। अमागी मीडिया लैब्स, राजस्व के हिसाब से भारत की शीर्ष 50 सूचीबद्ध मीडिया एवं मनोरंजन कंपनियों में से 45 प्रतिशत से अधिक कंपनियों के साथ काम करती है। शेयर अलॉटमेंट 19 जनवरी को होने की संभावना है और 21 जनवरी से BSE और NSE पर ट्रेडिंग शुरू हो सकती है। इश्यू का 75% हिस्सा QIB, 15% NII और 10% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।
कंपनी का कारोबार
यह एसएएएस कंपनी ‘क्लाउड-नेटिव’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करके मीडिया कंपनियों को दर्शकों से जोड़ती है जिससे स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन एवं डिजिटल मंच पर वीडियो सामग्री की ‘डिलीवरी’ एवं मुद्रीकरण संभव हो पाता है। अमागी मीडिया लैब्स का शेयर 21 जनवरी को बाजार में सूचीबद्ध होगा।





