1 शेयर पर 8 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, 5 साल में स्टॉक ने दिया 13229% का रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bonus Share: एक ही साल में एल्गोक्वांट फिनटेक लिमिटेड (Algoquant Fintech Ltd) दूसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है
  • कंपनी इस बार एक शेयर पर 8 शेयर देने का फैसला किया है
  • इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट नजदीक है
1 शेयर पर 8 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Bonus Share: एक ही साल में एल्गोक्वांट फिनटेक लिमिटेड (Algoquant Fintech Ltd) दूसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी इस बार एक शेयर पर 8 शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट नजदीक है। बता दें, एल्गोक्वांट फिनटेक लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा भी हो रहा है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

एल्गोक्वांट फिनटेक लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में किया जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 8 शेयर बोनस दिया जाएगा। स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 18 अगस्त 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

जनवरी में एक्स-बोनस ट्रेड कर चुकी है कंपनी

एल्गोक्वांट फिनटेक लिमिटेड के शेयर जनवरी 2025 में एक्स-बोनस ट्रेड कर चुकी है। तब कंपनी ने 2 शेयर पर एक शेयर निवेशकों को बोनस दिया था। वहीं, 2021 में कंपनी के शेयरों में बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?

शुक्रवार को एल्गोक्वांट फिनटेक लिमिटेड के शेयर 1.58 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1376.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 61 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 1409.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 786.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2150.23 करोड़ रुपये का है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 13229.14 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़1 शेयर पर 8 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते