आकाश मिसाइल सिस्टम बनाती है कंपनी, कमजोर बाजार में रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर
आकाश मिसाइल सिस्टम बनाने वाली कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 5% से अधिक के उछाल के साथ 1356.70 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 5 साल में 649% उछल गए हैं। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

आकाश मिसाइल सिस्टम बनाने वाली कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1356.70 रुपये पर बंद हुए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों ने कारोबार के दौरान 1375 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ। पिछले पांच साल में भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों में 649 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। मिनीरत्न कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।
5 साल में कंपनी के शेयरों में 649% से ज्यादा की तेजी
भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में पिछले पांच साल में 649 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। डिफेंस कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर 5 मार्च 2021 को 180.98 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 मार्च 2026 को 1356.70 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले चार साल में भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों में 494 पर्सेंट का उछाल आया है। 3 साल में कंपनी के शेयर 187 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। दो साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 51 पर्सेंट की तेजी आई है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2096 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1051.60 रुपये है।
अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनी
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांट चुकी है। डिफेंस कंपनी ने मई 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, भारत डायनामिक्स लिमिटेड में प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.93 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.07 पर्सेंट है।
मिसाइल्स और ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट बनाती है कंपनी
आकाश मिसाइल सिस्टम को हैदराबाद स्थित भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बनाती है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड, आकाश मिसाइल सिस्टम के मिसाइल्स और ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट बनाती है, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड रडार सिस्टम और कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम्स बनाती है। आकाश मिसाइल सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने डिजाइन और डिवेलप किया है। आकाश मिसाइल सिस्टम, सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम है, इंडियन आर्मी और एयरफोर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। अपडेटेड आकाश-एनजी (न्यू जेनरेशन) का भी प्रॉडक्शन भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने किया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


