IPO लेकर आएगी अकासा एयरलाइन, CFO ने बताया कंपनी का पूरा प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अकासा एयर का आईपीओ लॉन्च होने वाला है
  • कंपनी के सीएफओ अंकुर गोयल ने कहा कि एयरलाइन अगले दो से चार साल में अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है
IPO लेकर आएगी अकासा एयरलाइन, CFO ने बताया कंपनी का पूरा प्लान

एयरलाइन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air IPO) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च होने वाला है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अंकुर गोयल ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन अगले दो से चार साल में अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जो इसके अलग-अलग लक्ष्यों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन का आईपीओ आएगा या नहीं यह कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि यह तय है और सवाल बस ये है कि आईपीओ आएगा कब तक।

क्या कहा सीएफओ ने?

अंकुर गोयल ने कहा कि आईपीओ की समय-सीमा विभिन्न कारोबारी लक्ष्यों की प्राप्ति पर निर्भर करेगी। इनमें कंपनी की एबिटा के स्तर पर लाभ में आना, कैश फ्लो को मजबूत करना और मुनाफा हासिल करना शामिल है। उन्होंने कहा, ''आइपीओ लाना तय है, यह आएगा या नहीं ये सवाल ही नहीं बनता। सवाल यह बनता है कि यह कब तक आएगा, एयरलाइन सिर्फ आईपीओ लाने के लिए नहीं बनी हैं बल्कि हमारा मकसद ऐसी कंपनी लाना है जिसका वास्तव में कोई मूल्य हो।''

गोयल ने कहा, ''इस साल हमारा नुकसान पिछले साल के मुकाबले कम रहा है, जो यह बताता है कि आय, प्रति इकाई आय, प्रति इकाई लागत, एबिटा या नकदी खपत हो सभी हमारी उम्मीद के मुताबिक बेहतर हो रहे हैं।'' गोयल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी की क्षमता में लगभग 30 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य है। अगले चार से पांच वर्षों में क्षमता वृद्धि 30 से 40 प्रतिशत के दायरे में रहने की उम्मीद है।

2022 में शुरू हुई थी उड़ान

कंपनी ने अगस्त 2022 में परिचालन शुरू किया था, जिसके बाद से यह धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। वर्तमान में एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय शहरों के साथ ही कुल 34 गंतव्यों के लिए सेवाएं दे रहीं हैं। इस एयरलाइन के पास अभी 39 विमानों का बेड़ा है और 2032 तक इसका लक्ष्य अपने बेड़े में 226 विमानों को शामिल करना है।

अकासा एयर का ऑपरेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025-26 में 37 प्रतिशत बढ़ गया। इस दौरान, उपलब्ध सीट किलोमीटर के आधार पर मापी गयी उसकी क्षमता 30 प्रतिशत बढ़ गई। वित्त वर्ष के दौरान एयरलाइंस के बेड़े में 10 बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल हुए जिससे 31 मार्च 2026 तक उसका कुल बेड़ा बढ़कर 37 विमानों का हो गया।

कंपनी का कार्गो परिवहन साल के दौरान लगभग 1,71,000 टन रहा। प्रति उपलब्ध सीट किलोमीटर कंपनी का राजस्व 10 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष के दौरान उसका भरी सीटों का औसत 88 प्रतिशत रहा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।