
31वीं बार डिविडेंड देने जा रही कंपनी, निवेशकों को होगा ₹16 का फायदा, रिकॉर्ड डेट नजदीक
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इस हफ्ते एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (AK Capital Services Ltd) के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इस हफ्ते एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (AK Capital Services Ltd) के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बता दें, इस कंपनी ने 30 बार डिविडेंड दे दिया है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?
एक्सचेंज को दी जानकारी में एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने बताया है कि एक शेयर पर 16 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 27 नवंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें डिविडेंड मिलेगा।
2002 में दिया था पहली बार डिविडेंड
एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने पहली अपने निवेशकों को 2002 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, इस साल कंपनी शेयर बाजार में तीसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है। इस साल पहली बार कंपनी के शेयर 14 फरवरी 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 14 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में दूसरी बार कंपनी 22 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की। तब एक शेयर पर 14 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को मिला था।
शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?
शुक्रवार को एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर मार्केट के बंद होने के समय पर बीएसई में 7.71 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1564.20 रुपये के लेवल पर था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों का भाव 48 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, बीते एक महीने में स्टॉक की कीमतो में 39 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड का 52 वीक हाई 1718.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 896.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1032 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





