अजय देवगन का ये पसंदीदा शेयर बना सुपरस्टार! 52-वीक लो से 65% उछला स्टॉक, महीने भर में 21% का रिटर्न
मुख्य बातें
- बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पोर्टफोलियो में शामिल पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल (Panorama Studios International) शेयर ने हाल के महीनों में शानदार वापसी की है
- कंपनी का शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹28.96 से करीब 65% उछलकर ₹47.88 तक पहुंच गया है
- पिछले 1 महीने में शेयर ने 21% का रिटर्न दिया है

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में अपने निवेश को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनकी होल्डिंग वाली कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios International) एक बार फिर निवेशकों का ध्यान खींच रही है। मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की इस कंपनी के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में शानदार रिकवरी दिखाई है और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से करीब 65% तक उछल चुका है। हालांकि, बुधवार को बाजार में कमजोरी के बीच कंपनी का शेयर 4.24% गिरकर ₹47.88 पर बंद हुआ, लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो स्टॉक ने निवेशकों को राहत देने वाली वापसी की है।
पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios International) का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹60.63 और न्यूनतम स्तर ₹28.96 रहा है। मौजूदा भाव के आधार पर यह शेयर अपने निचले स्तर से लगभग 65.3% की रिकवरी कर चुका है। यह उछाल बताता है कि कंपनी को लेकर निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे मजबूत हुआ है। खास बात यह है कि हालिया महीनों में शेयर ने लगातार सकारात्मक प्रदर्शन किया है। पिछले एक महीने में स्टॉक ने करीब 21% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें लगभग 15% की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, एक साल के आधार पर शेयर अभी भी करीब 14% नीचे है, लेकिन हालिया तेजी ने निवेशकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
कंपनी की शेयरहोल्डिंग पैटर्न भी निवेशकों के लिए दिलचस्प है। इनसाइट्स dsij की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन के पास कंपनी में 1.34% हिस्सेदारी है। गौर करने वाली बात यह है कि उनकी हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बनी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि अभिनेता और निर्माता को कंपनी के भविष्य पर भरोसा है। वहीं कंपनी के प्रमोटर्स के पास 66.61% हिस्सेदारी है, जो मजबूत प्रमोटर विश्वास को दर्शाती है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 0.46% और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 0.18% रही।
करीब ₹1,263 करोड़ के मार्केट कैप वाली पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios International) भारत की प्रमुख मीडिया और मनोरंजन कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी फिल्म निर्माण, फिल्म वितरण, कंटेंट अधिग्रहण और कंटेंट मोनेटाइजेशन जैसे कई क्षेत्रों में एक्टिव हैं। इसके अलावा कंपनी थिएटर रिलीज के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म, सैटेलाइट चैनल और अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए भी अपने कंटेंट से कमाई करती है।
आज का शेयर परफॉर्मेंस
पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios International) के शेयर में हाल के महीनों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। हालांकि, बुधवार ((10 जून 2026) को शेयर 2.55% की गिरावट के साथ ₹48.49 पर बंद हुआ, लेकिन इसके बावजूद यह अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹28.96 से करीब 67% ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में स्टॉक ने 20% से अधिक का रिटर्न दिया है।
डिजिटल मनोरंजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव के बीच पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios) लगातार अपने कंटेंट लाइब्रेरी का विस्तार कर रही है। कंपनी रणनीतिक साझेदारियों और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए मनोरंजन उद्योग में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि हाल के महीनों में इसके शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। अजय देवगन की हिस्सेदारी और कंपनी की मजबूत कंटेंट रणनीति इसे बाजार में चर्चा का विषय बनाए हुए है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


