AI ने करवाई बंपर कमाई, 10 दिन में डबल कर दिया पैसा, हर ट्रेड में मिला मुनाफा

Jul 17, 2025 12:00 am ISTDrigraj Madheshia मिंट
share

यूजर ने दस दिनों में कुल 18 ट्रेड किए, जिनमें से 17 पूरे हो चुके थे। उसके मुताबिक, ChatGPT ने 13 ट्रेड्स सही बताए, जबकि Grok ने 5 में सही अनुमान लगाया। दोनों का रिकॉर्ड शानदार रहा, न ChatGPT ने निराश किया, न Grok ने।

AI ने करवाई बंपर कमाई, 10 दिन में डबल कर दिया पैसा, हर ट्रेड में मिला मुनाफा

एक रेडिट यूजर ने बताया कि उसने सिर्फ $400 (करीब ₹34,000) रॉबिनहुड प्लेटफॉर्म पर लगाए, ताकि वह टेस्ट कर सके कि क्या ChatGPT उसकी खुद की ट्रेडिंग स्किल्स को मात दे सकता है। उसने इसे अपना "YOLO एडवेंचर" नाम दिया। उसने मजाक में कहा, "मेरा पैसा क्रिस जेनर के नए रियलिटी डील साइन करने से भी तेजी से बढ़ा।"

चौथे दिन शुरू हुआ ‘ChatGPT बनाम Grok’ शोडाउन

जब उसे पहले कुछ ट्रेड्स में सफलता मिली, तो उसने अपना पोर्टफोलियो दो हिस्सों में बांट दिया। एक हिस्सा ChatGPT के सुझावों पर चलने के लिए और दूसरा Grok के लिए। दोनों AI मॉडल्स को उसने बाजार का डेटा दिया। स्प्रेडशीट्स, ऑप्शंस चेन, टेक्निकल चार्ट्स, मैक्रोइकॉनॉमिक खबरें, यहां तक कि गूगल ट्रेंड्स और सैटेलाइट इमेजरी भी। उसका आदेश साफ था, "इन सब डेटा में से ऐसे ट्रेड्स बताओ, जो मेरी छोटी-मोटी बचत को करोड़ों में बदल दें।"

10 दिन, 18 ट्रेड्स, सक्सेस रेट 100%

उस यूजर ने दस दिनों में कुल 18 ट्रेड किए, जिनमें से 17 पूरे हो चुके थे । उसके मुताबिक, ChatGPT ने 13 ट्रेड्स सही बताए, जबकि Grok ने 5 में सही अनुमान लगाया। दोनों का रिकॉर्ड शानदार रहा, “न ChatGPT ने निराश किया, न Grok ने।”

ट्रेडिंग के लिए AI को दिए गए थे सख्त निर्देश

यूजर ने दोनों AI टूल्स को बेहद सख्त कंडीशंस दी थीं। हर बार सिर्फ 5 ट्रेड्स सुझाने थे। हर ट्रेड का प्रॉफिट चांस (POP) कम-से-कम 65% होना चाहिए। नुकसान की सीमा $500 (NAV के 0.5%) से ज्यादा नहीं हो सकती थी। डायवर्सिफिकेशन जरूरी, एक सेक्टर में दो से ज्यादा ट्रेड्स नहीं। बिना किसी जार्गन के ट्रेड थीसिस सिर्फ 30 शब्दों में साफ भाषा में लिखनी थी।

रेडिट पर मचा बवाल

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। कई लोग AI की ताकत से हैरान थे, तो कईयों ने सवाल भी उठाए। एक यूजर ने कहा, "अगर ऐसा करना इतना आसान होता, तो हर कोई कर रहा होता! ये पोस्ट शायद झूठ है।" दूसरे ने याद दिलाया, "किसी ने 6 महीने पहले भी AI से ट्रेडिंग करके ढेर सारा पैसा गंवाया था।" तीसरे ने सही कहा, "ये तभी काम करेगा जब आपको खुद ट्रेडिंग आती हो। जिसे नहीं आती, उसके लिए तो ये ग्रीक भाषा जैसा है।"

अब यूजर ने कहा- 6 महीने चलाएंगे AI का टेस्ट

यूजर ने कहा कि वह अब इसी तरह अगले छह महीने तक यह एक्सपेरिमेंट चलाएगा। उसने माना कि 10 दिन काफी नहीं होते ये साबित करने के लिए कि AI हमेशा सही रहेगा, लेकिन वह इस सफर को जारी रखने को उत्सुक है।