Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Agarwal Toughened Glass India IPO last day of bidding check gmp
2 दिन में 100% सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने का आखिरी मौका आज, GMP भी अच्छा

2 दिन में 100% सब्सक्रिप्शन, दांव लगाने का आखिरी मौका आज, GMP भी अच्छा

संक्षेप:

  • Agarwal Toughened Glass India IPO पर आज दांव लगाने का आखिरी मौका है। कंपनी का आईपीओ 28 नवंबर को खुल गया था। इस आईपीओ को 2 दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ को 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है।

Dec 02, 2024 08:51 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज यानी 2 दिसंबर को Agarwal Toughened Glass India IPO बंद हो रहा है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 28 नवंबर को खुला था। इस एसएमई आईपीओ का साइज 62.64 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 58 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2 दिन में 100 प्रतिशत सब्सक्राइब

शुरुआती दो दिनों में आईपीओ को 100 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। सबसे अधिक रिटेल कैटगरी में 1.79 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, 0.48 प्रतिशत नान इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटगरी में और 0.01 गुना क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में सब्सक्राइब किया गया है।

ये भी पढ़ें:6 कंपनियों के IPO पर दांव लगाने का मौका, पैसा लेकर तैयार रहें निवेशक

10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों का प्राइस बैंड 105 रुपये से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिस वजह से निवेशकों को 1,29,600 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 27 नवंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 17.82 करोड़ रुपये जुटाए थे।

दांव लगाने वाले निवेशकों 3 दिसंबर को कंपनी की तरफ से शेयर अलॉट किए जाएंगे। वहीं, कंपनी की एनएसई एसएमई में प्रस्तावित लिस्टिंग 5 दिसंबर 2024 को है।

ग्रे मार्केट में क्या है हाल?

कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में भी ठीक-ठीक ही है। 2 दिसंबर की सुबह कंपनी के शेयर 9 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे थे। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार 26 नवंबर से अबतक ग्रे मार्केट की स्थिति में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

Agarwal Toughened Glass India की स्थापना 2009 में हुई थी। कंपनी टेंपर्ड ग्लास का उत्पादन करती है। कंपनी के बनाए प्रोडक्ट्स रेफ्रिजरेटर ट्रे, मोबाइल स्क्रीन, बुलेट प्रूफ ग्लास आदि में प्रयोग किया जाता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,